‘अंगूरी भाभी’ के रूप में आज भी फैंस के दिलो पर राज करती है शिल्पा शिंदे
‘अंगूरी भाभी’ के रूप में आज भी फैंस के दिलो पर राज करती है शिल्पा शिंदे
Share:

बीते कुछ दिनों से शिल्पा शिंदे लगातार सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।वहीं कोरोना वायरस लॉकडाउन में शिल्पा शिंदे ने सीरियल भाभी जी घर पर है में जबरदस्त एंट्री मारी है। इसके साथ ही शिल्पा शिंदे के आने से फैंस काफी खुश हैं। वहीं ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों के चलते फैंस आज भी अंगूरी भाभी के रुप में शिल्पा शिंदे को ही देखना पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही शिल्पा शिंदे सीरियल भाभी जा घर पर हैं में एक बार फिर से नजर आ रही हैं। शो में शिल्पा शिंदे के अंगूरी भाभी के किरदार को काफी तारीफें मिल रही हैं। 

इसके साथ ही अब शो में शिल्पा शिंदे लग ही इतनी कमाल रही हैं कि कोई भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता।अंगूरी भाभी अक्सर अंग्रेजी गलत बोलती हैं और गलती पकड़े जाने पर मान भी जाती हैं। सीरियल में फैंस को शिल्पा शिंदे का ये अंदाज खूब भाता है।अंगूरी भाभी बनकर शिल्पा शिंदे इंडियन लुक में नजर आई थीं। साड़ी में शिल्पा शिंदे इतनी कमाल लगती थीं कि उनके आगे सेट के बाकी कलाकार फीके पड़ जाते थे|वैसे तो सीरियल भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी को किसी पर गुस्सा ही नहीं आता है लेकिन जब अंगूरी भाभी लड्डू के भईया पर भड़कती थीं उसका तो मजा ही अलग होता था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की शिल्पा शिंदे की स्माइल बड़ी ही प्यारी है। जब भी वह अंगूरी भाभी बनकर मुस्कुराती थीं, लाखों फैंस उनकी एक हंसी पर मर मिटते थे।शिल्पा शिंदे के शो में डायलॉग्स भी काफी फेमस हुए हैं। 'सही पकड़े हैं...', 'हाय दईया लड्डू के भईया...' और 'क्या बोले...' जैसे डायलॉग्स अब भी खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं सीरियल में अब नई अंगूरी भाभी यानी शुभांगी आत्रे आ चुकी हैं। नई भाभी को देखने के बाद भी फैंस का मानना है कि शो में शिल्पा शिंदे की जोड़ी ही मनमोहन तिवारी के साथ जंचती थी। वहीं सीरियल भाभी जी घर पर है में शिल्पा शिंदे आए दिन नैनों के बाण चलाती नजर आ जाती थीं। शिल्पा शिंदे का ये अंदाज फैंस आज भी भुला नहीं पाए हैं। इसके साथ ही सीरियल भाभी जी घर पर है में शिल्पा शिंदे अक्सर मासूमियत के साथ बात करती नजर आती थीं। तभी तो फैंस के साथ साथ विभूति भी भाभी जी के बड़े वाले फैंन हैं।

आईटीबीपी के जवान में नजर आये कोरोना के लक्षण

सबसे सस्ते सेट-टॉप बॉक्स मिलेंगे इस डीटीएच कंपनी पर

अरुण गोविल ने बताया रामायण देखने के बाद पोते ने क्या दिया रिस्पॉन्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -