साल 2022 में पति संग शिल्पा ने शेयर किया पहला पोस्ट
साल 2022 में पति संग शिल्पा ने शेयर किया पहला पोस्ट
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पुराने अंदाज में वापस आ चुकीं हैं। आजकल वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियो से फैंस का दिल जीत लेती हैं। बीते बुधवार को अदाकारा ने अपने पति राज कुंद्रा संग एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों शिरडी साईं बाबा मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस साल पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा की यह पहली पोस्ट है और यह पोस्ट इस समय सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

आपको याद हो तो बीते कई महीनों से शिल्पा ने राज के साथ एक भी पोस्ट शेयर नहीं की थी। फिलहाल आप देख सकते हैं इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी मरून सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग जूलरी और ब्लैक कलर का मास्क पहना हुआ है। इसी के साथ अपने बालों को खुला रखा है। वहीं उनके पति राज कुंद्रा ग्रे कलर का कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शिल्पा और राज दोनों ही साथ में खड़े होकर साईं बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "सबका मालिक एक, श्रद्धा और साबूरी। ओम् साईं राम।" आपको याद हो तो पिछले साल शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए मसूरी गई थीं।

उस दौरान इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने कई वीडियोज और फोटोज पोस्ट किए थे। उस दौरान अदाकारा ने फैन्स को अपने वेकेशन की झलक दिखाई थी। आपको बता दें कि राज कुंद्रा के साथ शिल्पा काफी लंबे समय बाद क्वालिटी टाइम स्पेंड करने मसूरी गई थीं और वहां दोनों ने काफी एन्जॉय किया। अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो शिल्पा शेट्टी की अगली फिल्म शब्बीर खान की 'न‍िकम्मा' है। इस फिल्म में वह अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेठ‍िया संग नजर आएंगी।

अपने अतरंगी अंदाज के कारण ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- "आज शक्ति कपूर के साथ डेट।।।"

माधुरी ने रेंट पर लिया घर, कीमत इतनी की उड़ जाएंगे आपके होश

सामने आया मोहित रैना की नई वेब सीरीज का टीजर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -