BB15: अपने गाने पर बहन शमिता का डांस देख शिल्पा शेट्टी ने कही यह बात
BB15: अपने गाने पर बहन शमिता का डांस देख शिल्पा शेट्टी ने कही यह बात
Share:

टीवी शो बिग बॉस 15 को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। शो के इस वीकेंड के वार में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मेहमान बनकर आये। वहीं इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ मिलकर कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को डांस करना था और रेमो और सलमान खान को खुश करना था। इस दौरान सबसे पहले बारी आई शमिता शेट्टी की। वहीं शो में शमिता शेट्टी को उनकी बहन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के गाने पर डांस करना था। ऐसे में शमित भी सभी की उम्मीदों पर खरी उतरीं। उन्होंने यूपी बिहार गाने पर जबरदस्त डांस किया और उनके डांस को देख सभी के होश उड़ गए। वहीं अपने गाने पर बहन शमिता को थिरकते देख शिल्पा शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें कि शो में शमिता के शिल्पा के सुपरहिट गाने मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने पर डांस करने पर सलमान खान और रेमो डिसूजा दोनों ही काफी इम्प्रेस नजर आये। इस दौरान रेमो और सलमान ने शमिता के डांस पर उन्हें पॉइंट्स भी दिये। अब इस बीच शिल्पा शेट्टी का भी रिएक्शन सामने आया है। जी दरअसल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शमिता के डांस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'दिल जरूर लूट लिया Tunki'। इसी के साथ ही उन्होंने शमिता के लिये ढेर सारी Kiss इमोजी भी बनाई है।

वैसे शिल्पा के कमेंट से लग रहा है कि वो भी सलमान और रेमो की तरह की शमिता की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। खैर यह कोई पहली बार नहीं है जब शिल्पा अपनी बहन को सपोर्ट करते हुए दिखी हैं। बल्कि इसके पहले शिल्पा शेट्टी कई बार बहन शमिता को खुलकर सपोर्ट करती नजर आ चुकीं हैं। बात करें शमिता शेट्टी के बारे में तो वह दूसरी बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स बनी हैं। जी दरअसल इससे पहले वो बिग बॉस 3 का हिस्सा थीं, लेकिन शिल्पा की शादी की वजह से उन्हें शो बीच में छोड़ कर जाना पड़ा था।

उर्फी जावेद ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देख बोले फैंस- हाय गर्मी।।।

सामने आई राखी सावंत के पति रितेश की पहली पत्नी, किया ये हैरतअंगेज खुलासा

बिग बॉस के घर में मचा हड़कंप, तेजस्वी बोली- मैं मां बनने वाली हूं।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -