पति राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने लिया यह बड़ा फैसला
पति राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने लिया यह बड़ा फैसला
Share:

अश्लील वीडियोज बनाने के रैकेट के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए राज कुंद्रा इस समय चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। राज को बीते कल रात के समय गिरफ्तार किया गया है और उनकी गिरफ्तारी से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत परेशान हैं। अब इसी बीच अदाकारा ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। जी हाँ, अपने पति की गिरफ्तारी के बाद अदाकारा ने एक बड़ा फैसला लिया है जो उनके शो से जुड़ा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

मिली जानकारी के तहत उन्होंने डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के शूटिंग टाल दी है। हाल ही में कुछ सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि "सोमवार तक यह तय था कि आज शिल्पा शेट्टी बतौर जज डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के चौथे सीजन के दो एपिसोड्स की शूटिंग करेंगी। मगर जैसे ही रात को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की खबर आई, शिल्पा शेट्टी ने शो की शूटिंग करने का इरादा बदल दिया।" आप सभी जानते ही होंगे कि 'सुपर डांसर' की शूटिंग अक्सर हर सोमवार या फिर मंगलवार में से एक दिन होती है और वीकेंड के दोनों एपिसोड्स की शूटिंग एक ही दिन में की जाती है।

ऐसे में अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, इस समय के हालात को देखते हुए अब शिल्पा शेट्टी के बगैर ही शो के अन्य दो जजों - गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ शो की शूटिंग हो रही है। आप सभी जानते ही होंगे कि शो में शिल्पा का लुक और उनका अंदाज काफी बेहतरीन होता है ऐसे में अब उनका शूट न करना फैंस को परेशां कर सकता है।

भारतीय सेना में इन पदों पर निकाली गई भर्तियां

'कांग्रेस के झूठ को सच से हराएँ, जनता तक तथ्य पहुंचाएं..', भाजपा सांसदों से बोले पीएम मोदी

कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, अंतिम दिनांक नजदीक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -