धवन के अनमोल रत्न हैं यह खिलाड़ी
धवन के अनमोल रत्न हैं यह खिलाड़ी
Share:

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम के दो खास खिलाड़ियों को अपने अनमोल रत्न बताया है। इन दिनों टीम इंडिया इंग्लैण्ड दौरे पर है। यहां पर वह इंग्लैण्ड के साथ तीन टी—20 और 5 टेस्ट मैच खेलेगी। साथ ही आयरलैंड के साथ दो टी—20 मैच भी खेलेगी। टीम के खिलाड़ी अपने इंग्लैण्ड टूर पर काफी मस्ती कर रहे हैं। इस मस्ती के बीच शिखर धवन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान एम एस धोनी को नया नाम दिया है। 

उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर एक गाना भी गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शिखर धवन की एक तरफ धोनी बैठे हैं, तो दूसरी तरफ विराट कोहली खड़े हैं। धवन दोनों के लिए फिल्म राम—लखन का गाना 'मेरे दो अनमोल रतन एक है राम, तो दूजा लखन' गाते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और टीम इंडिया के फैंस इसका खूब लुत्फ उठा रहे हैं। फैंस इस वीडियो को रिट्वीट भी कर रहे हैं और लाइक व कमेंट भी कर रहे हैं। उनका यह वीडियो सबको खूब पसंद आ रहा है। अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो यहां देखें—

 


बता दें कि शिखर धवन अपने साथी खिलाड़ियों के मजे लेते रहते हैं। वह कई बार अपने साथियों के साथ इस तरह के वीडियो शेयर कर चुके हैं। शिखर धवन के फैंस भी उनके ऐसे वीडियो का इंतजार करते हैं और जमकर इन्हें एंटरटेन करते हैं। उनके इस वीडियो को भी फैंस जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। 

हवस के पुजारी 72 के बूढ़े ने 88 साल के अपने ही दोस्त का किया रेप

शादी में जमकर नाची स्कॉर्पियो, आनंद महिंद्रा बोले नाच मेरी जान

परिवार बढ़ाने के लिए मांगी 30 दिन की छुट्टी बॉस ने दी 45 दिन की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -