तलाक के एलान के बाद शिखर धवन बोले- 'प्‍यार होना चाहिए...'
तलाक के एलान के बाद शिखर धवन बोले- 'प्‍यार होना चाहिए...'
Share:

भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन इस समय चर्चाओं में है। जी दरअसल उनकी पत्‍नी आयशा मुखर्जी ने हाल ही में यह एलान किया है कि उनका तलाक हो रहा है। जी हाँ, हाल ही में आयशा ने अपने इंस्‍टाग्राम हेंडल के माध्‍यम से इस बारे में जानकारी दी है। जब से धवन और आयशा के अलग होने की जानकारी सामने आई तब से दोनों चर्चाओं में है। आप सभी को याद हो तो बीते साल लॉकडाउन के दौरान धवन और आयशा के बीच की शानदार कैमेस्‍ट्री की वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी और अब दोनों का अलग होना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

आयशा के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद शिखर धवन ने भी इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट डाला। अपने इस पोस्‍ट के माध्‍यम से शायद उन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि वो बेहद खुश हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। वैसे तो उनके पोस्‍ट का सीधे तौर पर आयशा से कोई लेना देना नहीं था लेकिन वो कहीं ना कहीं पूर्व पत्‍नी को यह बताने का प्रयास करते नजर आए कि उन्‍हें इससे खास फर्क नहीं पड़ा है।

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- "किसी भी मुकाम को पाने के लिए पूरी जान, समझ और दिल लगता है। अपने काम के प्रति प्‍यार होना चाहिए। तभी बरकत आती है और इंज्‍वायमेंट भी। अपने सपने को सच करने के लिए मेहनत करो।" वैसे इन दिनों शिखर धवन यूएई में हैं और यहाँ उन्‍हें दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तरफ से आईपीएल में खेलना हैं। आप सभी को बता दें कि आयशा और शिखर की शादी साल 2012 में हुई थी। अब दोनों का एक बेटा जोरावर भी है।

सिर्फ एक मिस कॉल से जानें अपने जन धन खाते का बैलेंस, जानिए पूरी प्रक्रिया

खाना खाते ही बेहोश हुई लड़की तो अपने घर ले गया लड़का और फिर।।।

'Selmon Bhoi' पर सलमान ने किया केस, अदालत ने लगाया प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -