नहीं रहीं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, राजनितिक जगत में शोक लहर
नहीं रहीं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, राजनितिक जगत में शोक लहर
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष और पूर्व सीएम शीला दीक्षित का आज दोपहर 3:30 बजे निधन हो गया है। उनके निधन से कांग्रेस समेत पूरे राजनितिक जगत में शोक व्याप्त हो गया है। वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी और आज एस्कॉर्ट अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँसे ली। शीला दीक्षित 81 वर्ष की थीं।

बता दें कि श्रीमती शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च, 1938 को हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से ली थी। वहीं स्नातक और कला स्नातकोत्तर की डिग्री मिरांडा हाउस कालेज से हासिल की। इनकी शादी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रहे, श्री उमाशंकर दीक्षित के परिवार में हुआ था। इनके पति स्व. श्री विनोद दीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य रहे थे। इनके दो संतानें हैं, एक पुत्र व एक पुत्री।

वे देश की ऐसी पहली महिला सीएम थीं जिन्होंने लगातार तीन बार सीएम का पद संभाला। इनको 17 दिसंबर,2008 में लगातार तीसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चयनित किया गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली शिकस्त के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे दिल्ली की दूसरी महिला सीएम थीं। 

ईरान ने बदले की कारवाई में जब्त की ब्रिटिश तेल टेंकर, चालक दल के सदस्यों में भारतीय भी शामिल

चिट्ठी प्रकरण पर बोले गिरिराज सिंह, कहा- RSS पर प्रहार बिलकुल बर्दाश्त नहीं

ट्रंप प्रशासन ने पाक में हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर जताई ये आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -