'जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए खतरनाक, जनसँख्या कानून देश के लिए जरूरी'
'जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए खतरनाक, जनसँख्या कानून देश के लिए जरूरी'
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अपने विचार रखे हैं। रिज़वी ने इस कानून के लिए अपना समर्थन देते हुए कहा है कि जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए नुकसानदायक है। रिजवी ने कहा है कि कुछ लोगों का कहना ​​है कि बच्चों का पैदा होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसमें छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। जानवरों के जैसे बच्चों को जन्म देना खतरनाक है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए यदि कानून बनता है तो यह देश के लिए बढ़िया होगा।

उल्लेखनीय है कि देश भर में नागरिकता अधिनियम पर मचे घमासान के बीच सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर विचार आरंभ कर दिया है। पीएम मोदी ने गत वर्ष अपने लाल किला से दिए गए भाषण में जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत की जनसंख्या लगभग 1.37 अरब है, जो विश्व में दूसरे नंबर पर है। जाहिर है कि जनसंख्या नियंत्रण पर नीति बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता में है।

दूसरी तरफ, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) ने अब अपने एजेंडे में लगातार बढ़ती जनसंख्या को शामिल कर लिया है. RSS के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि जनसंख्या देश के लिए एक बड़ी दिक्कत है। लेकिन यह एक बड़ा संसाधन भी हो सकती है। सरकार देश में आम सहमति बनाने के बाद ही जनसंख्या नीति बनाए और फिर उसे लागू करे।

IMF से आई बुरी खबर, देश की GDP को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

आज ही फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, आसमान पर पहुँचने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

यूनिटेक बायर्स केस: यूनिटेक को टेक ओवर करेगी केंद्र सरकार, नियुक्त किए जाएंगे नए CMD

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -