हिंदू धर्म के वेदोक्त महत्व को लेकर, शैव महोत्सव आज से
हिंदू धर्म के वेदोक्त महत्व को लेकर, शैव महोत्सव आज से
Share:

उज्जैन। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धानी कहलाने वाले, उज्जैन में 5 जनवरी से तीन दिवसीय, शैव महोत्सव का आयोजन हो रहा है। आयोजन का उद्देश्य विश्वस्तर पर द्वादश ज्योर्तिलिंग के महत्व को प्रसारित करना रखा गया है। शैव महोत्सव में हिंदू धर्म से जुड़े साधु, संत, महंत भागीदारी कर रहे हैं। आयोजन, महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित श्री महाकालेश्वर प्रवचन हाॅल में होगा। जिसके लिए, सनत कुमार व्यासपीठ की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में संत, माहत्मन् और महंत आदि हिंदू धर्म की वेदोक्त पूजन पद्धति को निरूपित करेंगे।

इसका प्रतिपादन, वेदोक्त और समसामयिक सन्दर्भ में इसका प्रतिपादन करना बताया गया है। आयोजकों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, द्वादश ज्योर्तिलिंग के साथ ही विभिन्न शैव और वैष्णव देवस्थानों के गौरव को फिर से स्थापित करना और, आध्यात्मिक मनोभाव के साथ, धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए, इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण तौर पर, हिन्दू धर्म संस्थानों की गरिमा के अनुरूप वेदोक्त पूजा पद्धति की साम्य के साथ, निरूपित करना।

वेदोक्त एवं पुराणिक सन्दर्भों के अनुरूप आधुनिक प्रबंधन तकनीक एवं संसाधनों का प्रयोग करते हुए पर्यावरण व पारिस्थितिकी के अनुकूल उत्कृष्ट व्यवस्था का निर्माण करना एवं इस हेतु द्वादश ज्योतिर्लिंगों का व्यवस्था प्रबंधन एवं समन्वय करनाए सामाजिक लोक उत्तरदायित्व के कार्यों का विस्तार किए जाने पर विचार एवं इसके माध्यम से सामाजिक समरसता के स्थापन का कार्य करना।

राष्ट्रोत्थान हेतु, द्वादश ज्योतिर्लिंग संस्थानों की प्रतिभागिता एवं समन्वय करना, शैव एवं वैष्णव देवस्थान जो कि, आदिकाल से राष्ट्रीय चेतना के केन्द्र रहे हैं के गौरव की पुनर्स्थापना करना, आध्यात्मिक मनोभाव के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना आदि का आयोजन होगा। गौरतलब है कि, पूजन पद्धति और कर्मकाण्ड पर भी उपस्थित चर्चा करेंगे। मंदिरों की व्यवस्था और प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए, प्रबंधन पद्धति का निर्माण किया जाएगा।

गौरतलब है कि, 5 जनवरी से 7 जनवरी तक होने वाले इस कार्यक्रम में वेदों की वैज्ञानिकता, बारह ज्योर्तिलिंग की प्रकृति और भगवान शिव के चित्र को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन होगा। आयोजन में भानपुरापीठ के शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंदजी तीर्थ, आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानन्द, महामंडलेश्वर विश्वात्मानन्द,महामंडलेश्वर भवानीनन्दन आदि आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। 

इस तरह होगा शुभारंभ - 

दरअसल शैव महोत्सव का शुभारंभ शाम करीब 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के साथ होगा। महोत्सव के तहत सबसे पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव में श्रद्धालु 12 ज्योर्तिलिंगों की झांकी के दर्शन कर सकेंगे। करीब 7 किलोमीटर लंबी यात्रा में मध्यप्रदेश के राज्य खेल मलखंब का आयोजन भी खिलाड़ियों द्वारा चलित वाहन पर किया जाएगा। शोभायात्रा में बैंड, रथ आदि शामिल होंगे।

यात्रा में घुड़सवार दल, पुलिस बल आदि भी शामिल होंगे। महोत्सव में भगवान श्री महाकालेश्वर मनमहेश का स्वरूप भी शामिल रहेगा इस स्वरूप में भगवान को हाथी पर सवार किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान आज उज्जैन पहुंच रहे हैं वे शैव महोत्सव में भागीदारी करेंगे। संभावना है कि वे आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत से भी भेंट करेंगे। 

महाराष्ट्र हिंसा में भारत विरोधी ब्रिगेड - आरएसएस

महाकाल मंदिर में उड़ा पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी का मजाक

नगर निगम ने की न्यायालय की अवमानना

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -