'अरे भाई जो दिखाना था वो रणवीर ने दिखा दिया-अब तुम भी दिखाओगे क्या', अर्जुन पर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा
'अरे भाई जो दिखाना था वो रणवीर ने दिखा दिया-अब तुम भी दिखाओगे क्या', अर्जुन पर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा
Share:

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से 'बायकॉट बॉलीवुड' और 'बायकॉट' ट्रेंड कर रहा है, हालाँकि अब तक इस पर कई लोगों के बयान आ चुके हैं। आपको याद हो तो बीते दिन एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। जी दरअसल उन्होंने बॉयकॉट को लेकर कहा था कि हमारी चुप्पी हमारी शराफत थी लेकिन लोगों ने इसे कमजोरी समझ लिया। अब जवाब देने का समय आ गया है, हालाँकि ये बयान देने के बाद अर्जुन ने अपने लिए मुसीबतों को न्यौता दिया है। इस समय अर्जुन ट्विटर पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

जी हाँ और अब तक कई लोग अर्जुन को भला-बुरा कह चुके हैं। अब इन सभी के बीच विवादित एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के बायकॉट के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटवर हैंडल पर लिखा- ''अर्जुन कपूर ने कहा - अब हम चुप नहीं बैठने वाले, बहिष्कार करने वालों को दिखा देंगे।। अरे भाई, जो दिखाना था, वो रणवीर ने दिखा दिया। अब तुम भी दिखाओगे क्या???''

आपको बता दें कि शर्लिन उस समय सुर्ख़ियों में आईं थीं जब उन्होंने राज कुंद्रा पर बड़े गंभीर आरोप लगाए थे। वैसे शर्लिन अक्सर अपनी नयी-नयी तस्वीरों और वीडियो के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। वह अब तक कई वीडियो शेयर कर चुकीं हैं जिनके चलते उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है। शर्लिन अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहीं हैं और उनके बयानों के चलते कई बार हंगामा भी मच चुका है।

आज फर्जी आधार कार्ड बनवा रहे, कल आपका 'हक' मारेंगे रोहिंग्या और बांग्लादेशी.. बड़े संकट में देश

पति के जन्मदिन पर काजल ने पहना 120000 रुपए का सलवार-कमीज

इस राज्य के हर स्कूल-कॉलेजों में सुबह 'राष्ट्रगान' गाना हुआ अनिवार्य, नहीं माना आदेश तो होगी कार्रवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -