राज-शिल्पा के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज करवाई FIR, बोली- ना आपसे डरूंगी ना ही...
राज-शिल्पा के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज करवाई FIR, बोली- ना आपसे डरूंगी ना ही...
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा का नाम जबसे अश्लील फिल्म मामले में सामने आया है, उनपर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा निरंतर हमले कर रही हैं। अब शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा एवं शिल्पा शेट्टी के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। अपने सोशल मीडिया पर शर्लिन ने इसकी खबर दी।

वही शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे मीडिया से चर्चा कर रही हैं। कैप्शन में शर्लिन ने लिखा- आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी, राज कुंद्रा एवं शिल्पा शेट्टी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने। वीडियो में शर्लिन बोल रही हैं- लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनका भुगतान क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?

वही आगे बताते हुए शर्लिन बोलती हैं- आपको बिजनेसमैन बनना है तो जाइए सीखिए टाटा से कैसे बिजनेस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उन्हें अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। कहा जाता हैं यौन शोषण का मुकदमा वापस ले नहीं तो तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। जो एक दो मूवीज तेरे हाथ में हैं वो भी छिन जाएगी। इस प्रकार आप बात करते हैं। मैं आज नहीं डरूंगी। मैं दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आई हूं। ना आपसे डरूंगी ना ही आपकी पावर से। 

टाइट ड्रेस पहनकर सड़क पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, देखकर पीछे दौड़ आया कुत्ता

6 दिन जेल में क्या-क्या खाएंगे आर्यन खान?, यहाँ देखिये कैंटीन का मैन्यू

1 साल में ही अक्षय कुमार ने साइन की आनंद एल राय की तीसरी फिल्म, निभाएंगे ये दिलचस्प किरदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -