शर्लिन ने राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट इंडस्ट्री में घसीटा है: गहना वशिष्ठ
शर्लिन ने राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट इंडस्ट्री में घसीटा है: गहना वशिष्ठ
Share:

अडल्ट फिल्म बनाने और उसे स्ट्रीम करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बेल मिल चुकी है। इन सभी के बीच इस केस की एक और आरोपी गहना वशिष्ठ ने एक बार फिर से उनके बचाव में बयान दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने शर्लिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जी दरअसल गहना का कहना है कि, 'शर्लिन ये सब लोगों का अटेंशन पाने के लिए कर रही हैं।' इसी के साथ उनका यह भी कहना है कि शर्लिन इतनी अहसानफरामोश हैं कि राज कुंद्रा को ही फंसा दिया, जिन्होंने उनको पैसे कमाने में मदद की।

आपको बता दें कि अडल्ट वीडियो केस में शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि क्राइम ब्रांच को अपना स्टेटमेंट देने सबसे पहले वही गई थीं। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो गहना ने कहा, उनको राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए। वह आज जो भी हैं राज कुंद्रा की वजह से हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही शर्लिन चोपड़ा ने कहा था, 'राज कुंद्रा उन्हें अडल्ट फिल्म की इंडस्ट्री में लाए थे।' वहीं अब इस पर गहना का कहना है, 'बल्कि शर्लिन ने राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट इंडस्ट्री में घसीटा है। वह अडल्ट और अश्लील कॉन्टेंट 2012 से बना रही थीं, राज से तो वह ढाई साल पहले मिली हैं।'

इसी के साथ गहना ने यह भी कहा कि, 'शर्लिन को सिर्फ कपड़े उतारना आता है और अब वह दूसरों पर कीचड़ उछाल रही हैं।' हाल ही में गहना ने यह कहा कि, 'उन्हें पता है कि अटेंशन तभी मिलेगा जब वह राज कुंद्रा के खिलाफ कुछ बोलें।' आगे गहना ने यह भी कहा कि, 'इन्हीं सब वजहों से वह शिल्पा शेट्टी को भी घसीटने की कोशिश कर रही हैं लेकिन शुक्र है कि शिल्पा के लिए वह एग्जिस्ट ही नहीं करतीं।'

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

रिजर्व बैंक ने आरबीएल बैंक पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

WHO कोवैक्सिन मंजूरी में हुई देरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -