हिजाब विवाद को लेकर आपस में भिड़े शर्लिन और वीर दास
हिजाब विवाद को लेकर आपस में भिड़े शर्लिन और वीर दास
Share:

कर्नाटक के शुरू हुआ हिजाब विवाद और भी बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर निरंतर लोगों की बयानबाजी देखने के लिए मिल रहा है। इसी मध्य इस विवाद को लेकर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और वीर दास आपस ट्विटर पर आपस में भिड़ते दिखाई दिए। शर्लिन ने हिजाब विवाद का उल्लेख करते हुए वीर दास पर हमला कर दिया है, जिस पर वीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके है।

शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम ऐसे भारत में रहते हैं, जहां मुस्कान को कानून का उल्लंघन करने के लिए पुरस्कार दिया जाता है। वहीं शैक्षणिक संस्थानों में समान नागरिक संहिता की वकालत करने के लिए हर्ष का मर्डर किया जाता है। वीर दास अगली बार आप इसे अपने एक्ट में जरूर लें।'

शर्लिन चोपड़ा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए वीर दास ने लिखा, 'प्यारी शर्लिन, मैं अभी भी अपना अगला एक्ट लिख रहा हूं। इसलिए थोड़ा समय लगा। आपको पता है ऐसी चीजों के लिए समय और रिसर्च करना पड़ता है। मैं आपको भी ऐसा करने का सुझाव दूंगा। आपने जो सुझाव मुझे दिए हैं, वह आप अगले एक्ट में भी उपयोग करें।'

शर्लिन चोपड़ा ने वीर दास पर पलटवार करते हुए नए ट्वीट में लिखा- 'क्या आपने गंभीरता से रिसर्च किया था अगर किया होता तो आप दो भारत होने की बात नहीं कहते। भारत में एनआरसी, सीएए, किसान कानून और समान नागरिक संहिता के विरोध में आपातकाल नहीं लगाया है। इसी के चलते आप जैसे लोग भारत को विश्व स्तर पर बदनाम करने में सफल होते हैं।'  बता दें, कर्नाटक के हिजाब विवाद में मुस्कान को हिजाब बैन का विरोध करने पर 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया था। वहीं हर्ष को हिजाब का विरोध करने पर जान से मार दिया गया है।  

पीच सूट में बला की खूबसूरत दिखी अनुष्का शर्मा

कल रिलीज़ किया जाएगा 'बच्चन पांडे' का नया गाना

रणबीर संग शादी की बात पर बोली आलिया भट्ट- तब ही शादी करेंगे जब…

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -