MP बाढ़: लापरवाही बरतने के चलते हुआ श्योपुर कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर
MP बाढ़: लापरवाही बरतने के चलते हुआ श्योपुर कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण बाढ़ ने तहलका मचाया हुआ है। यहाँ के कई इलाकों में सरकार और प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन में लापरवाही नजर आ रही है। ऐसे में श्योपुर भी इन्ही में शामिल है जहाँ बाढ़ के दौरान तबाही मची हुई है। इस तबाही के पीछे लापरवाही बरतने पर अब जिला कलेक्टर और शहर के एसपी का तबादला किया जा चुका है। सामने आने वाली कुछ रिपोर्ट्स को माने तो बीते कल ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। जी दरअसल इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो सभी को हैरान कर गया।

मिली जानकारी के तहत उनके पहुँचते ही आक्रोशित लोगों ने उनसे राहत बचाव कार्य में प्रशासन की बदइंतजामी की शिकायत की थी और इसी के बाद सरकार ने श्योपुर जिला कलेक्टर और एसपी संपत उपाध्याय का ट्रांसफर कर दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के तहत श्योपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के पास बाढ़ के दौरान अपर्याप्त राहत पहुंची थी। इसी की वजह से लोगों में खासा गुस्सा नजर आया। जैसे ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां पहुचें तो लोगों ने उनके और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। अब यह कहा जा रहा है कि लोगों की इस नाराजगी की वजह से ही शहर के कलेक्टर और एसपी का तबादला कर दिया गया है।

आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री और मुरैना सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। जी दरअसल वह मुरैना और श्योपुर जिले में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। जी दरअसल यहाँ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था, 'वह मुरैना और श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे हैं और इस आपदा में उनका दुख-दर्द बांटने आए हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा था कि, 'बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है, इसलिए वे आज बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने इन इलाकों में आए हैं।'

विपक्ष के विरोध के बीच जीवीएमसी ने संपत्ति कर वृद्धि को दी मंजूरी

9 अगस्त से दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे राहुल गाँधी

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- "सीएम वाईएस जगन न केवल अमरावती बल्कि आंध्र प्रदेश।।।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -