शेखर सुमन की माँ का हुआ निधन, लिखी इमोशनल पोस्ट
शेखर सुमन की माँ का हुआ निधन, लिखी इमोशनल पोस्ट
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में बसने वाले अभिनेता शेखर सुमन ने हाल ही में बताया है कि उनकी माँ का निधन हो गया है। जी हाँ, शेखर सुमन ने अपनी माँ को खो दिया है। हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया है। जी दरअसल शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बताया है कि वह अनाथ और बिखर गए हैं। इसी के साथ ही अभिनेता ने सभी को प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया है।

आप देख सकते हैं शेखर सुमन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है और कैप्शन में लिखा है, ''मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था उनके छोड़कर जाने से हम अनाथ और बिखर गए हैं। हम सभी के लिए हर समय वहां होने के लिए धन्यवाद। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपको मिस करूंगा। आप सभी को प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'' वैसे आप सभी को याद हो तो शेखर सुमन ने दो दिन पहले यानी 16 जून को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी मां के लिए दुआएं भेजने वालों को शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी मां के ठीक होने के लिए प्रार्थना करने लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।'

वहीँ इससे पहले शेखर सुमन ने 15 जून को अपनी मां की तस्वीर ट्विटर हैंडल शेयर की थी। उस दौरान उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर मां का हेल्थ अपडेट दिया था। अपने पोस्ट के साथ शेखर सुमन ने बताया था कि ''उनकी मां की हालत काफी नाजुक है और उनका दिल बैठ रहा है।'' इसी के साथ उन्होंने कहा था कि, ''मेरी मां गंभीर लड़ाई लड़ रही हैं और मैं भगवान शिव से प्रार्थना कर रहा हूँ कि उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें। आप सभी मां के लिए दुआ करें।''

दिग्विजय सिंह ने लिखा गृहमंत्री को पत्र, कहा- 'IAS जांगिड़ को सुरक्षा मुहैया कराएं'

टेलर स्विफ्ट के 'रेड (टेलर का संस्करण)' के लिए फैंस ने दी ये प्रतिक्रियाएँ

एक बार फिर कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिलेगी दोगुनी से बढ़कर सैलरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -