हिंदुस्तान यूनीलिवर की घोषणा पर भड़के शेखर कपूर, ट्वीट कर कही यह बात
हिंदुस्तान यूनीलिवर की घोषणा पर भड़के शेखर कपूर, ट्वीट कर कही यह बात
Share:

आप जानते ही होंगे पूरी दुनिया में अश्वेतों के अधिकारों को लेकर इन दिनों बहस चल रही है। सभी इस बारे में बातें कर रहे है। ऐसे में इसी बीच फेयरनेस क्रीम फेयर एंड लवली को लेकर बीते दिनों खबर आई थी। जी दरअसल बीते दिनों ही इस क्रीम ने अपना नाम बदलने का ऐलान किया था। आप सभी को याद हो हिंदुस्तान यूनीलिवर ने घोषणा की थी कि उनकी ब्यूटी क्रीम का नाम फेयर एंड लवली से बदलकर अब ग्लो एंड लवली कर दिया जाएगा। वहीं उनकी इस घोषणा के होने के बाद से पब्लिक के द्वारा उनको मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। इसी बीच अब शेखर कपूर ने ट्विटर पर ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा, "तो फेयर एंड लवली अब ग्लो एंड लवली कहकर पुकारी जाएगी? कमॉन हिंदुस्तान लीवर। काली त्वचा के बारे में रूड कमेंट्स करके तुम उनका आत्मविश्वास तोड़कर फायदा कमाते रहे हो। अब अपनी नीयत साबित करने के लिए अपनी पैकेजिंग पर एक सांवले चेहरे वाली लड़की की तस्वीर लगाओ।" इस समय शेखर कपूर के इस ट्वीट को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि कई लोग है जिन्होंने कमेंट बॉक्स में शेखर कपूर को सपोर्ट किया है। आपको बता दें कि इस दौरान एक यूजर ने जवाब में लिखा, "मैं तो उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब भारत में डार्क एंड लवली का एक विज्ञापन आएगा।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "लड़कियां ही नहीं मेरा एक दोस्त भी इंजीनियरिंग कॉलेज में आने तक ये क्रीम लगाता रहा था।" इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, "।।।उसका चेहरा अजीब सा हो गया था। फेयर एंड लवली को तो बैन कर दिया जाना चाहिए।" इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'सिर्फ लड़कियां ही क्यों सभी महिलाएं इसका शिकार हुई हैं। इन्हें तो माफी मांगनी चाहिए।'

 

सरोज खान के निधन से दुखी हैं फैंस, साल 2020 को कह रहे हैं बुरा

'धक धक करने लगा' से लेकर 'एक दो तीन' जैसे गानों के लिए सरोज ने जीते थे कई अवार्ड्स

सरोज खान के निधन से सदमे में हैं बॉलीवुड सेलेब्स, ट्वीट कर जता रहे हैं दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -