शहनाज गिल को मिली एक और बड़ी कामयाबी, डब्बू रतनानी का पोस्ट देख झूमे फैंस
शहनाज गिल को मिली एक और बड़ी कामयाबी, डब्बू रतनानी का पोस्ट देख झूमे फैंस
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री और पंजाबी गायिका शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से शानदार फेम प्राप्त हुआ। उनका करियर ऊंचाईयां छूने लगा। शहनाज की फैन फॉलोइंग में बेहतरीन बढ़ोतरी तो हुई ही है। म्यूजिक वीडियोज के साथ-साथ उनके फोटोशूट भी वायरल होते हैं। अब शहनाज गिल ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट में भी डेब्यू कर लिया है। वो डब्बू रतनानी के 2021 के कैलेंडर शूट का भाग बनी हैं। शहनाज गिल की फोटोशूट की फोटोज सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)

वही फोटोशूट में शहनाज गिल ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने डीप नेक का ब्लैक ब्लेजर कैरी किया। मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल तथा स्मोकी मेकअप के साथ उन्होंने लुक पूरा किया। फोटोशूट साझा करते हुए डब्बू रतनानी ने लिखा- “खुद पर भरोसा करो और आपको कोई रोक नहीं पाएगा... @shehnaazgill।” शहनाज गिल ने भी अपने अकाउंट पर फोटोज को साझा किया है।

वही इससे पूर्व शहनाज के बिहाइंड द सीन वीडियो ने इंटरनेट पर बहुत बज बनाया था। इस वीडियो में शहनाज कैंडिड पोज देती दिखाई दी। वही बात यदि शहनाज की करें तो वो पंजाबी की मशहूर गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्हें पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से जाना जाता है। शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में भाग लिया था। वो शो में टॉप 5 में पहुंची थीं। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी बहुत जमी। बिग बॉस से बाहर आने के पश्चात् उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी सुर्ख़ियों में रहा। साथ ही शहनाज गिल को अपने फैंस द्वारा भरपूर प्यारा मिलता रहता है।

द ग्रेट खली से कुश्ती सीखेंगी अर्शी खान, कहा- फैंस का करुँगी मनोरंजन...

पिता को याद कर भावुक हुई हिना खान, बोली- मैं इतनी स्ट्रॉन्ग नहीं कि...

राज कुंद्रा के सपोर्ट में आई ये मशहूर अभिनेत्री, बोली- कोई शिल्पा का नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -