एक वीडियो के चलते जमकर ट्रोल हो रहीं हैं शहनाज गिल, ट्रोलर्स बोले- 'इतनी चर्बी आ गई है कि...'
एक वीडियो के चलते जमकर ट्रोल हो रहीं हैं शहनाज गिल, ट्रोलर्स बोले- 'इतनी चर्बी आ गई है कि...'
Share:

बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद घर-घर में लोकप्रिय हुईं शहनाज गिल एक पंजाबी अदाकरा है। शहनाज गिल इन दिनों बहुत मशहूर हैं और उन्हें सभी पसंद करते हैं। वैसे अपनी तस्वीरों और अपने वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर शहनाज गिल को खूब प्यार मिलता है, लेकिन इस बार वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं हैं। जी दरअसल हाल ही में शहनाज गिल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

आप सभी को बता दें कि शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी टीम का एक सदस्य उनकी हील बदल कर उन्हें दूसरी स्लीपर पहना रहा है। आप देख सकते हैं शहनाज अपनी शूटिंग लोकेशन के बाहर थी और अपनी वैनिटी वैन में जा रहीं थी। इसी बीच पैपराजी द्वारा उनकी ये वीडियो बना ली गई। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शहनाज ने नीले रंग की ड्रेस के साथ हील्स पहनी है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों उन्हें चलने में दिक्कत हो रही हो। वहीँ इस बीच उनकी टीम का एक मेंबर उनके पास आया और उनकी चप्पल बदल दी। जी दरअसल ये चप्पल उसने सिर्फ नीचे नहीं रखी बल्कि शहनाज की हील उतारकर वो चप्पल उन्हें पहनाने लगा। अब शहनाज गिल का ये अंदाज लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और अब लोग अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, 'क्यों वो अपने जूते खुद नहीं उतार सकती?' वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितना अहंकार है इसमें देखो तो कि अपने जूते भी खुद नहीं उतार सकती है। बिना काम के ये हाल है, काम मिल गया तो क्या होगा।' इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतनी चर्बी आ गई है कि उससे जूते उतरवा रही हो, थोड़ा शर्म करो।' इस तरह सोशल मीडिया पर कई लोगों का गुस्सा शहनाज गिल पर देखने को मिला।

फिर विवादों में घिरी लोकगायिका गीता रबारी, अब इस मामले में दर्ज हुई FIR

WTC Final: भारतीय टीम की हार का जिम्मेदार कौन ? विराट कोहली ने बताई वजह

इंदौर: खजराना मंदिर में दर्शन करने आया नवविवाहिता जोड़ा, पुजारी ने दोनों को लगवाई वैक्सीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -