इंस्टाग्राम पर छाई शहनाज गिल की ये तस्वीर, पहचानना है मुश्किल
इंस्टाग्राम पर छाई शहनाज गिल की ये तस्वीर, पहचानना है मुश्किल
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल की ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो छाई रहती है। अब प्रशंसक शहनाज गिल की वर्षों पुरानी तस्वीर खोदकर लाए हैं जहां वह गोलू मोलू सी दिखाई दे रही हैं। ये फोटो शहनाज गिल की स्कूल दिनों की है जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही हैं।

शहनाज गिल की थ्रोबैक फोटो देख प्रशंसक बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें दो फोटोज का कोलाज है। एक में वह सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ पोज दे रही हैं तो दूसरी उनकी स्कूल की है। इन दोनों की तस्वीर में शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन देख आप गच्चा खा जाएंगे।

हाल ही में शहनाज गिल ने सारा अली खान के साथ वीडियो साझा किया था। दोनों जल्द ही उनके शो का शूट करने वाली हैं। शहनाज गिल यूट्यूब पर देसी वाइब नाम का शो करती हैं जहां वह तमाम स्टार्स के साथ बातचीत करती हैं। अब तक उनके शो में आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा से लेकर तमाम स्टार्स शामिल हो चुके हैं। शहनाज गिल स्वयं को पंजाब की कैटरीना कैफ बोलती हैं। इसी परिचय के साथ वह सलमान खान के शो बिग बॉस में भी पहुंची थीं। वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी दिखाई देने वाली हैं। हाल में ही वह बिल्ली बिल्ली गाने में नजर आई भी थी।

डीप नेकलाइन ड्रेस में जमकर नाची निया शर्मा, वीडियो ने लगाई आग

नया मोड़ लेगा 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल, यहाँ जानिए अपडेट

राजस्थान: शादी के एक हफ्ते बाद दिनदहाड़े हुआ दूल्हा- दुल्हन का अपहरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -