Video: दुल्हन बनी शहनाज गिल, जमकर लगाए ठुमके
Video: दुल्हन बनी शहनाज गिल, जमकर लगाए ठुमके
Share:

शहनाज ग‍िल को उनके बेहतरीन अंदाज के लिए जाना जाता है। जी दरअसल अदाकारा ने धमाकेदार अंदाज में अपने डेब्यू रैंप वॉक का आगाज कर लिया है। आप सभी को बता दें कि अहमदाबाद में आयोज‍ित एक फैशन शो में शहनाज ने दुल्हन के जोड़े में शो स्टॉपर बनकर सभी की निगाहें अपनी ओर ख‍ींची। यहाँ रैंप पर वे दुल्हन की तरह शरमाई ही नहीं बल्क‍ि सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस भी कर के दिखाया। आप देख सकते सकते हैं फोटोज में माथे पर ब‍िंदी, मांग टीका, झुमका, नथ, बालों में गजरा और लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं शहनाज ग‍िल ने अपने डेब्यू रैंप वॉक के लिए ब्राइडल लुक अपनाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इस दौरान उन्होंने दुल्हन की तरह अदाएं भी दिखाईं और उनका लुक सभी का मन मोह ले गया। इस दौरान अदाकारा चेहरा छ‍िपाते हुए शरमाईं और बलखाते हुए रैंप वॉक करते नजर आईं। वहीं वॉक खत्म होने के बाद उन्होंने अपने फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के साथ रैंप पर ठुमके लगाए। जी हाँ और शहनाज ने रैंप वॉक के इस वीड‍ियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं शहनाज के इस उत्साह से भरे रैंप वॉक ने ऑड‍ियंस को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया और उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर भी फैंस ने शहनाज पर जबरदस्त प्यार लुटाया है। लोग ताली बजाने वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

पोस्ट के कमेंट में किसी ने उन्हें 'गॉर्ज‍ियस ब्राइड' बताया तो किसी ने उन्हें 'खूबसूरत पंजाबी दुल्हन' कहकर कॉम्प्लीमेंट किया है। केवल यही नहीं बल्कि एक यूजर ने शहनाज के डांस पर तारीफ की- 'सिद्धू मूसेवाला तुम पर गर्व करते होंगे। ऊपर बैठकर तुम्हें चीयर करते होंगे।।।शहनाज शहनाज शहनाज।' वैसे काम के बारे में बात करें तो खबरें हैं जल्द शहनाज फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली है!

फादर्स डे पर पति और बेटी को प्रियंका ने दिया अनोखा गिफ्ट

आखिर क्यों रणबीर ने पहने मंदिर में जाते हुए जूते, डायरेक्टर ने दी सफाई

स्काई ब्लू ड्रेस में जाह्नवी को देख घायल हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -