पपराजी को देख बोलीं शहनाज- 'मै हूं ही प्रिटी', वीडियो वायरल
पपराजी को देख बोलीं शहनाज- 'मै हूं ही प्रिटी', वीडियो वायरल
Share:

पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीता है। शहनाज गिल आए दिन अपने नए लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। शहनाज गिल ने इस बार अपना खूबसूरत लुक दिखाया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। शहनाज गिल को आप सभी ने बिग बॉस शो में भी देखा होगा। इस शो में उन्होंने सिद्धार्थ संग जोड़ी जमाई थी और इस शो के बाद ही दोनों का नाम जुड़ने लगा और अब तक दोनों कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

वैसे शहनाज गिल को हाल ही में पपराजी ने स्पॉट किया और अब उसी दौरान का एक वीडियो चर्चा में बना है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं पपराजी ने शहनाज को जैसे ही कहा, 'आप बहुत 'प्रिटी' लग रही हैं।' इसके जवाब में शहनाज ने कहा, 'मै हूं ही प्रिटी'। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शहनाज ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी है और इसमें वह बेशक काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वैसे शहनाज बिगबॉस शो जीत नहीं सकीं लेकिन अदाकारा ने लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। अब इंडस्ट्री में शहनाज का दबदबा है। वैसे बीते दिनों ही शहनाज फिल्मफेयर के कवर पर भी नजर आई थी और यहाँ भी उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। शहनाज गिल का यह फोटोशूट जाने-माने फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने शूट किया था।

वैसे बीते दिनों ही शहनाज को Promising Face Award से भी नवाजा गया। इसी के साथ उन्हें इकनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड भी दिया गया। आपको बता दें कि इस शो को अभिनेता अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे थे और शहनाज को अवार्ड अर्जुन ने ही दिया था। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही शहनाज पॉपुलर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ 'हौसला रख' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सोनम बाजवा भी दिखाई देंगी।

सर्वाधिक बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, पुरे परिवार की हुई मौत

हमारा धरना उनके लिए है जिन्हें पूंजीपति खा रहे हैं: गुरनाम सिंह चढूनी

भारत ने संभाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -