राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं शहनाज, कहा- 'रिलेशन में हो...'
राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं शहनाज, कहा- 'रिलेशन में हो...'
Share:

इंडस्ट्री में लोगों के दिलों को जीत रहीं शहनाज गिल इन दिनों एक बार फिर से अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वहीं शहनाज गिल को लेकर सबसे लेटेस्ट चर्चा ये है कि वो टीवी होस्ट और डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ राघव ने इन खबरों को इग्नोर करने की बात कही थी। अब इन सभी के बीच शहनाज गिल का भी रिएक्शन आ गया है। जी दरअसल बीती रात शहनाज गिल अपने भाई शाहबाज के नए पंजाबी सिंगल Aunda Janda के लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं। वहीं यहां पर मीडिया से बात करते हुए शहनाज गिल ने उनके अफेयर को लेकर उड़ रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से इंटरैक्शन के बीच शहनाज अचानक से कहने लगती हैं मीडिया झूठ क्यों बोलती है। मीडिया हर बार झूठ बोलती है। कुछ भी बोलती है।

शहनाज की इस बात को सुनकर एक जर्नलिस्ट में शहनाज से सवाल किया- 'शहनाज कहीं आपका इशारा इस तरफ तो नहीं कि आजकल आपको लेकर चर्चा है कि आप रिलेशनशिप में हो। कहीं आप इस चीज को लेकर तो नहीं कह रही कि मीडिया झूठ बोलती है।' इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए शहनाज बोलीं- 'हां तो मीडिया बोलती है ना झूठ। कुछ भी बोलते हैं। आप इनके साथ खड़े हो तो आप रिलेशन में हो। नहीं ना। हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या घूम लें तो हम रिलेशनशिप में हो जाते हैं क्या? तो बस मीडिया फिर झूठ ही बोलती है ना। थैंक्यू।'

वैसे शहनाज के इस जवाब से पता चला है कि वो और राघव किसी तरह के रिलेशन में नहीं हैं। शहनाज और राघव डेट नहीं कर रहे हैं। काम के बारे में बात करें तो इन दिनों शहनाज का पूरा फोकस काम पर है और वह सलमान खान की फिल्म भाईजान से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

इस शख्स के कारण दयाबेन ने छोड़ा 'तारक मेहता...' शो

मामूली बात को लेकर महिला पर एसिड अटैक, 2 गिरफ्तार

जन्मदिन की पार्टी के बाहने युवती के साथ हुआ दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -