आज है शीतला सप्तमी, जानिए पूजा मुहूर्त
आज है शीतला सप्तमी, जानिए पूजा मुहूर्त
Share:

शीतला सप्तमी का पर्व हर साल मनाया जाता है। इसकी प्रासंगिकता स्कंद पुराण में स्पष्ट रूप से वर्णित है। जी दरअसल शास्त्रों और हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी शीतला देवी दुर्गा और मां पार्वती का अवतार होती हैं। जी हाँ और शीतला सप्तमी के दिन श्रद्धालु शीतला माता की पूजा और अनुष्ठान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला माता की कृपा से संतान सुख की प्राप्ति होती है। कहा जाता है शीतला माता का पूजन करने से सुख समृद्धि का आगमन होता है। इसी के साथ माता शीतला की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है।

शीतला सप्तमी 2022 शुभ मुहूर्त- शीतला सातम बृहस्पतिवार, अगस्त 18, 2022 को शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त - सुबह 05:52 से 6:58 तक रहेगा। सप्तमी तिथि प्रारम्भ 17 अगस्त, 2022 को 20:24 होगी। सप्तमी तिथि समाप्त होगी 18 अगस्त, 2022 को 21:20 तक रहेगा।


इस दिन लोग सूर्योदय से पहले उठ जाते हैं और ठंडे पानी से स्नान करते हैं। वहीं वह विभिन्न अनुष्ठान और पूजा करते हैं और सुखी, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करते हैं। पूजा को पूरा करने के लिए, भक्त शीतला माता व्रत कथा को पढ़ते और सुनते हैं। ध्यान रहे शीतला सप्तमी के दिन गर्म चीजें नहीं खाई जाती हैं और इसी के साथ ही घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है।

जन्माष्टमी पर राशिनुसार लगाए कान्हा को भोग, होगा बड़ा चमत्कार

4 सितंबर को है राधा अष्टमी, इन मन्त्रों के जाप के बिना पूरा नहीं होगा व्रत

ढेर सारा पैसा चाहिए तो घर ले आएं इनमें से एक भी चीज!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -