शीना बोरा हत्याकांड : गवाहों ने की आरोपियों की पहचान
शीना बोरा हत्याकांड : गवाहों ने की आरोपियों की पहचान
Share:

मुंबई : मुंबई के बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड को लेकर चार गवाहों द्वारा इंद्राणी सहित विभिन्न आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। यही नहीं आरोपियों की शिनाख्त परेड भी करवाई गई है। चार गवाहों द्वारा आरोपियों को पहचान लिया गया है। आर्थर रोड जेल और बाइसुला महिला जेल में खार पुलिस द्वारा करवाई गई शिनाख्त परेड में गवाहों ने इंद्राणी मुखर्जी, आरोपी संजीव खन्ना, वाहन चालक श्यामवर राय की पहचान की। आरोपियों को पहचानने हेतु 6 गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए। माना जा रहा है कि यह मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा सीबीआई द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ली क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने शीना को नशे की हालत में लाने वाले आरोपियों की शिनाख्त की। जिसमें उसने कहा कि वाहन चालक श्यामवर ही उससे नशे की गोलियां लेकर गया था। इंद्राणी और संजीव कार में ही बैठे थे। पुलिस द्वारा यह कहा गया कि शीना को कार में नशे की गोलियां दी गई थीं। जिसके बाद उसका गला दबा दिया। एक अन्य गवाह के तौर पर खोपोली के पैट्रोल पंप के मालिक ने कहा कि तीनों आरोपियों ने शीना के शव को जलाने के लिए पैट्रोल खरीदा था। यही नहीं एक बड़ा सूटकेसनुमा बैग बेचने वाले व्यक्ति ने भी इस मामले में गवाही दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -