शीना बोरा हत्याकांड : आरोपियों की पुलिस रिमांड आज हो रही खत्म
शीना बोरा हत्याकांड : आरोपियों की पुलिस रिमांड आज हो रही खत्म
Share:

मुंबई : मुंबई के बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड के मामले में आरोपियों वाहन चालक श्यामवर राय, संजीव खन्ना और इंद्राणी मुखर्जी का पुलिस रिमांड आज समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद इन आरोपियों को न्यायालय में फिर से पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस को इस केस में कुछ और समय दिया जा रहा है। यदि इन आरोपियों को अब पुलिस रिमांड पर नहीं भेजा गया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

मामले में पुलिस शीना मर्डर की उलझी गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। हालांकि अभी तक यह कहा जा रहा है कि इंद्राणी ने सच स्वीकार नहीं किया है। हालांकि मुंबई पुलिस के कमिश्नर राकेश मारिया ने कहा कि मीडिया पुलिस के काम में हस्तक्षेप कर रहा है. आॅफिस में स्टूडियो में कोई कुछ भी कह दे तो क्या उसे सबूत मान लिया जाएगा। मामले में मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर मीडिया अधिक तूल दे रहा है। मीडिया ने कई बार पुलिस स्टेशन में जबरन मौजूदगी बनाई। इससे पुलिस को कार्य करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस के अधिकारी इस केस को साॅल्व करने में दिन रात लगे हुए हैं। मामले में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि पुलिस मीडिया में छाए हुए इस केस को साॅल्व करने में जुटी हुई है। मीडिया इसी केस पर फोकस करने में लगी है। मगर ऐसे कई मसले हैं जो देश के लिए इस केस से बेहद अहम हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -