शीना बोरा हत्याकांड : आज होगी संजीव खन्ना की पेशी
शीना बोरा हत्याकांड : आज होगी संजीव खन्ना की पेशी
Share:

मुंबई : बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड को लेकर एक नया मोड़ आया है। जहां एक ओर आरोपी इंद्राणी और वाहन चालक श्यामवर राय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तो दूसरी ओर आरोपी संजीव खन्ना को अदालत में पेश करने की तैयारी की गई। माना जा रहा है कि संजीव खन्ना को स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है। संजीव खन्ना को पुलिस कोलकाता ले गई थी। जहां पुलिस ने संजीव खन्ना द्वारा खरीदे गए फ्लैट का अवलोकन किया। पुलिस उसे यहां ले गई थी। यह बात सामने आई कि इंद्राणी से शादी करने के बाद संजीव और इंद्राणी यहां रहते थे।

कुछ समय किराया वहन करने के बाद दोनों ने यह फ्लैट खरीद लिया था। पुलिस इसके मालिक की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर पुलिस संजीव को इस केस से जुड़े अन्य मामले में भी पेश कर सकती है। उल्लेखनीय है कि पुलिस को इस मामले में काफी अहम जानकारियां मिलीं थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया था। मामले में इंद्राणी के डीएनए सैंपल से शीना के कंकाल का सैंपल मैच हो गया था, जो पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता रही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -