'सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें की', पिता शत्रुघ्न सिन्हा का चौकाने वाला खुलासा
'सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें की', पिता शत्रुघ्न सिन्हा का चौकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड में इन दिनों कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खूब चर्चे हैं। जी दरअसल बीते दिनों उनको मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, और उसके बाद वह कुछ दिनों तक जेल में भी रहे थे। हालाँकि इस मौके पर सोशल मीडिया पर हजारों लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे थे लेकिन अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका सपोर्ट किया था। उस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि केआरके को न्याय मिलना चाहिए। अब इन सभी के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू दिया है और इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि केआरके को सपोर्ट करना उन्हें भारी पड़ गया था। जी हाँ, उन्होंने कहा, 'लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया था।'

प्री वेडिंग को एन्जॉय कर रही ऋचा चड्ढा

जी दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि केआरके को सपोर्ट करने की वजह से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। केवल यही नहीं बल्कि लोगों ने सोनाक्षी को भी नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा, 'केआरके को लेकर किए गए उस ट्वीट के बाद लोगों ने मेरे और सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें कीं। मैं उनकी गलतियों के बारे में बात नहीं कर रहा था। हो सकता है कि उनकी राय से हम इत्तेफाक नहीं रखते हैं। क्या हम सिर्फ केआरके के खिलाफ इसलिए हो जाए क्योंकि उनके सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'जिस तरह से उन्हें उठाया गया है क्या इस चीज का कोई भी समर्थन करेगा? मेरा मानना है कि वह थोड़ा ज्यादा ही हो गया था। मेरा यह सवाल है कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन निर्दोष है? सेलेब्स के गलत कामों पर लोगों का ध्यान नहीं गया है। हम एक उद्योग के रूप में एक परिवार हैं। कभी-कभी इसे अनदेखा कर देते हैं। यह अलग बात है।'

डिलीवरी के चंद दिनों पहले बिपाशा ने साझा की अपनी सुंदर तस्वीर

आप सभी को बता दें कि केआरके की गिरफ्तारी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'किसी को कमाल राशिद खान को नहीं भूलना चाहिए। हर किसी को याद रखना चाहिए कि बड़े विरोध और संघर्ष के बावजूद KRK सेल्फ मेड मैन हैं, उन पर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपनी जगह बनाई है। अपने दम पर।' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान से दुआ की थी कि केआरके को जल्द से जल्द न्याय मिले।'

Video: पंडाल में जया बच्चन को देखते ही चिल्लाने-चीखने लगीं काजोल

'बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' के लिए चुनी गई ये फिल्म

जालीदार ड्रेस में मौनी ने किया रैंप वॉक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -