NDA के प्रचार के नाम पर खामोश हुए शाॅटगन
NDA के प्रचार के नाम पर खामोश हुए शाॅटगन
Share:

पटना : भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने स्टार प्रचारकों को बिहार में प्रचार करने के लिए नियुक्त किया गया था। पहले माना जा रहा था कि प्रचारकों की सूची में फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल नहीं किया गया है मगर बाद में यह बात सामने आई कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार में प्रचार का कार्य दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा था कि शाॅटगन अपने अंदाज़ से एनडीए के विरोधियों को खामोश कर देंगे लेकिन यहां तो स्वयं शत्रुघ्न ही खामोश हो गए हैं। उन्होंने राजग के लिए प्रचार नहीं करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें एनडीए की ओर से प्रचार करने का अवसर नहीं दिया गया है। 

एक ट्विट में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि गठबंधन ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया है। उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता, मित्र, समर्थक और शुभचिंतक आश्चर्य जता रहे हैं कि आखिर भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें प्रचार का अवसर क्यों नहीं दिया। सांसद शत्रुघ्न ने कहा कि उन्होंने अपने अनुसार ऐसा कुछ नहीं किया।

उन्होंने ट्विट कर कहा कि साथियों और शुभचिंतकों के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बहुत आश्चर्य हो रहा है कि आखिर पटना साहिब और अन्य क्षेत्रों में उन्हें प्रचार का अवसर क्यों नहीं दिया गया। पटना साहिब से तो शत्रुघ्न ही सांसद हैं। प्रचार का जिम्मा उन्हें दिया जाना चाहिए था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -