यु टर्न मारते हुए शत्रुघ्न ने की पीएम मोदी की तारीफ, भाजपा बोली- नहीं है लोकसभा टिकट की गारंटी
यु टर्न मारते हुए शत्रुघ्न ने की पीएम मोदी की तारीफ, भाजपा बोली- नहीं है लोकसभा टिकट की गारंटी
Share:

पटना: बिहार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को धन्यवाद् दिया है। सिन्हा ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी की प्रशंसा की थी। हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट किया है कि शत्रुघ्न का यह यू-टर्न अगले लोकसभा चुनाव में उनकी टिकट की गारंटी नहीं है।

कांग्रेस नेता कीर्ति आज़ाद का बड़ा खुलासा, कहा मेरे पिता के लिए पार्टी ने लूटे हैं बूथ

पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शत्रु काफी समय से आलोचना करते आ रहे हैं, किन्तु बरौनी में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में पटना मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की तारीफ की थी। राज्य के भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि सच कहने के लिए वे शत्रुघ्न सिन्हा का आभार व्यक्त करते हैं।

मप्र किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द माफ़ होगा 25 लाख किसानों का कर्जा

उन्होंने कहा है कि विश्व भर में इस परियोजना की तारीफ होने के साथ ही सिन्हा का यह बयान आया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 130 करोड़ भारतीय लोगों में यकीन करती है। जो कोई भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताता है, उस व्यक्ति के साथ प्यार भरा व्यवहार होता है। किन्तु पार्टी में बने रहना और यू-टर्न लेना शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट की गारंटी नहीं देता है। 

खबरें और भी:-

जम्मू कश्मीर: एक्शन मोड में मोदी सरकार, 155 नेताओं की सुरक्षा छीनी

भाजपा पर भड़की मायावती, कहा-अगर आप मजबूत हो तो गठबंध की जरुरत क्यों ?

DMK को मिला कांग्रेस का साथ, 9 +1 के फॉर्मूले पर लड़ेंगी चुनाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -