बिना गांधी के देश नहीं चलता: शत्रुघ्न सिन्हा
बिना गांधी के देश नहीं चलता: शत्रुघ्न सिन्हा
Share:

नई दिल्ली: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ''देश की आजादी में सबसे ज्यादा योगदान रहा है, जो जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी की पार्टी रही है, जिस पार्टी में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे हीरो रहे इसलिए मैंने कांग्रेस का हाथ थामा। जब मुझे लगा कि भाजपा वो पार्टी नहीं रही, ये पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी वाली पार्टी नहीं रही, इस पार्टी में प्रोपेगेंडा चल रहा है, कुछ लोगों ने पार्टी को घेर लिया है, तमाम संस्थाओं को इन लोगों ने अपने हाथ में ले लिया, मीडिया को भी अपने हाथ में ले लिया, जिसके बाद मैंने फैसला किया कि अब पार्टी छोड़ने का समय आ गया है।''

इसके अलावा भाजपा को छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ''मेरा लालन-पालन ही भाजपा में हुआ है, मैं अटल जी, आडवाणी जी के लिए बहुत सम्मान है। आज भी मेरी दोस्ती और प्यार भाजपा के बहुत लोगों है। मैं कहता था कि भाजपा मेरी पहली और आखिरी पार्टी है, लेकिन कुछ मजबूरी की वजह से मुझे जाना पड़ा। दो-चार लोगों के प्रति मेरी जो भी भावना है उसे छोड़कर पार्टी के अन्य लोगों से मेरा अच्छा संबंध हैं।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'नोटबंदी एक गलत फैसला था, गलत जीएसटी देश हित में नहीं थी, जिसके बाद मैंने आवाज उठानी शुरू की, उसका नतीजा यह हुआ कि जब बिहार की राजधानी पटना में चुनाव हो रहा था तो मुझसे चर्चा किए बगैर, मुझे बताए बिना दूसरे उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया, यह सैद्धांतिक रूप से ठीक नहीं था और यही वजह है कि मैंने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस के साथ आ गया। बिहार में कांग्रेस की हार के बारे में बिहार चुनाव के बारे में सिन्हा ने कहा कि सीटों का चयन और बंटवारे में मैं शामिल नहीं था।''

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ''मैंने कभी भी वंशवाद के खिलाफ बात नहीं की है, मैंने सोनिया गांधी की शुरुआत से तारीफ की है, वह भारत की बहू हैं। कांग्रेस में नेता ट्रायड और टेस्टेड थे। जब मैं भाजपा में गया था तो पार्टी की सिर्फ दो सीट की पार्टी थी। भाजपा को दो सीटों की पार्टी कहा जाता था, कांग्रेस कम से कम 44 और 54 सीटों वाली पार्टी है। मायावती ने कांशीराम की पार्टी को कहां से कहां पहुंचाया। लिहाजा यह कहना कि कांग्रेस 44 और 54 सीटों वाली पार्टी है, यह ठीक नहीं है। क्या राहुल गांधी पीएम के उम्मीदवार हैं इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री कोई भी बन सकता है, बशर्ते आपके पास संख्या बल हो।'' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'गांधी के नाम के बिना देश ही नहीं चलता है, हमारे पास तीन गांधी हैं, ये अच्छा कर रहे हैं।'

केंद्र में भाजपा सरकार के 7 वर्ष हुए पूरे, जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की प्रशंसा में कही ये बात

पारस हॉस्पिटल को मिली क्लीन चिट तो बोलीं प्रियंका गांधी- 'सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया'

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA के बाद अब TA को लेकर आई बड़ी खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -