कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा
कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा
Share:

नई दिल्ली : भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना पांच अप्रैल तक के लिए टल चुका है, लेकिन इस बीच कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। पार्टी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है। वह छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। 

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

सूची में है इन नेताओं के नाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा ने चुनाव आयोग को बिहार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है, जिसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह कहलगांव विधायक सदानंद सिंह, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ 17वें नंबर पर शत्रुघ्न सिन्हा का नाम है। गत 25 मार्च को हीवोरा ने यह सूची को चुनाव आयोग के सचिव को सौंपी थी। 

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में 'झाड़ू' नहीं उठाएगा 'पंजा', अकेले लड़ेगी कांग्रेस

अब इस दिन होंगे कांग्रेस में शामिल 

जानकारी के मुताबिक इसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को भी भेजी गई है। बता दें कि भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन बिहार में महागठबंधन में सीटों को लेकर फंसे पेच के बीच मामला अटक गया। सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया था कि वह छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं, नवरात्र के बाद अच्छी खबर मिलेगी।

गिरिराज सिंह के मंच पर दिखीं मंजू वर्मा, मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले से जुड़े हैं तार

नाबालिग लड़कियों के अपहरण से आक्रोशित हिन्दू, सड़कों पर कर रहे विरोध प्रदर्शन

वैज्ञानिकों द्वारा किए गए काम का श्रेय खुद ही ले रहे हैं मोदी : गहलोत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -