शत्रुघ्न ने साधा वित्तमंत्री पर निशाना, कहा जनता के समर्थन से पहुंचे लोकसभा
शत्रुघ्न ने साधा वित्तमंत्री पर निशाना, कहा जनता के समर्थन से पहुंचे लोकसभा
Share:

नई दिल्ली: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की करारी हार के बाद अब हार को लेकर भाजपा नेता आत्ममंथन में जुटे हुए हैं। जहां आलाकमान द्वारा बिहार की पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के रवैये को भी जिम्मेदार माना जा रहा है वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद पर लगे आरोपों को लेकर कहा है कि उन्होंने कभी भी खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर प्रमोट करने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने यह नहीं कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार होते तो नतीजा कुछ और होता। वे तो यह चाहते थे कि राज्य में प्रचार - प्रसार की जिम्मेदारी उन्हें भी सौंपी जाए। 

इस मामले में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विट कर लिखा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बस इतना कहा था कि यदि उन्हें कैंपेनिंग में निमंत्रित किया गया होता तो हालात कुछ और होते। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विट कर कहा कि मीडिया इस बात को तूल दे रहा है और यह जताया जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार होते तो परिणाम और होते।  मगर इस तरह की बात उन्होंने नहीं की है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन हासिल कर ही वे लोकसभा में पहुंचे हैं। राज्य सभा से चुकर नहीं आए हैं।

अप्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने सांसद और वित्तमंत्री अरूण जेटली पर निशाना साधा जो राज्य सभा से चुने गए हैं। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि मैं राज्यसभा सांसद नहीं हूं। जनता के समर्थन से संसद पहुंचा हूं। मुझे प्रचार न करने से समर्थकों को आघात लगा। मैं रिकाॅर्ड वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचा हूं। उल्लेखनीय है कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मसले पर भाजपा की संसदीय समिति द्वारा बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -