टीवी पर पहली बार एक साथ नजर आएँगे शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा, मचेगा जबरदस्त धमाल
टीवी पर पहली बार एक साथ नजर आएँगे शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा, मचेगा जबरदस्त धमाल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के टेलीविज़न गेम शो ‘द बिग पिक्चर’ में इस बार खास मेहमान के रूप में सोनाक्षी सिन्हा तथा शत्रुघ्न सिन्हा शिरकत करने वाले हैं। ऐसे में शो से एक प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में रणवीर सिंह के समक्ष शत्रुघ्न सिन्हा कुर्सी पर बैठे दिखाई देते हैं, वहीं रणवीर का सारा ध्यान सोनाक्षी सिन्हा पर होता है। इस के चलते रणवीर सिंह सोनाक्षी के डांस तथा उनके ठुमकों की जमकर प्रशंसा करते हैं।

वही रणवीर प्रोमो में शत्रुघ्न सिन्हा के सामने बोलते हैं, ‘सोनाक्षी जी जब ठुमके मारती हैं ना कोई मारके दिखा दे मुझे।’ ये सुनते ही सोनाक्षी जोर जोर से हंसने लगती हैं। रणवीर इसके पश्चात् स्वयं सुनाक्षी की भांति ठुमका लगा कर बोलने लगते हैं- सोनाक्षी के ठुमके में जो पावर है वो किसी में नहीं। तत्पश्चात, रणवीर सिंह एवं सोनाक्षी सिन्हा ‘आर राजकुमार’ के सांग्स पर सिग्नेचर स्टेप्स करते दिखते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही ऐसा पहली बार है जब शत्रुघ्न सिन्हा तथा सोनाक्षी सिन्हा पहली बार टेलीविज़न पर साथ दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में इस शो के एपिसोड को देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। शो में सोनाक्षी एवं शत्रु की बॉन्डिंग देखने के लिए ऑडियंस बहुत उत्सुक हैं। रणवीर के गेम शो का ये एपिसोड 8 तथा 9 जनवरी को रात 8 बजे कलर्स पर देखा जा सकेगा। बता दें, रणवीर सिंह के शो में एक अन्य एपिसोड में करण जौहर तथा काजोल भी शिरकत करने वाले हैं।

कोरोना की चपेट में आई एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोली- 'ब्रेस्टफीड कराने में हो रही दिक्कत'

'कपिल शर्मा शो' के बच्चा यादव का घर देख हो जाएंगे हैरान, यहां देंखे झलक

पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर भड़के राजू श्रीवास्तव, बोले- 'ये पाक परस्‍त अफीमची मुख्‍यमंत्री है छाप चवन्‍नी चन्‍नी’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -