शशि थरूर की बड़ी लापरवाही, हॉस्पिटल में एडमिट सुमित्रा महाजन को दे दी श्रद्धांजलि
शशि थरूर की बड़ी लापरवाही, हॉस्पिटल में एडमिट सुमित्रा महाजन को दे दी श्रद्धांजलि
Share:

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के देहांत 'की खबर देते हुए एक ट्वीट किया। जिसके उपरांत सोशल मीडिया पर सुमित्रा ताई के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजय वर्गीय ने ट्वीट करते हुए सूचना दी है कि वे स्वस्थ्य हैं। ट्वीट लिखते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बोला- ताई एक दम स्वस्थ है, भगवान उन्हें लम्बी उमर दे।''

कैलाश विजय वर्गीय के ट्वीट के उपरांत शशि थरूर ने उनके ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए बोला कि उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर चुके है। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में सुमित्रा महाजन के देहांत के बारे में जानकारी देते हुए दुःख व्यक्त किया था और कहा था कि उन्हें याद है जब सुमित्रा महाजन और स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने उन्हें 'ब्रिक्स' के इंडियन  संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए बोला था। फिलहाल शशि थरूर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है, इस डिलीट किए गए ट्वीट के स्क्रीनशॉट को आप देख सकते हैं:-

जंहा इस बात का पता चला है कि उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उनकी तबीयत में भी सुधार कहा जा रहा है।  वहीं  उन्हें हल्का-हल्का बुखार था। सुमित्रा महाजन के निधन की खबर केवल शशि थरूर ने ही शेयर नहीं की बल्कि कांग्रेस की नेता अल्का लांबा ने भी की थी। जिसे अल्का लांबा ने अब डिलीट कर दिया है।

सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान- 1 मई से 18 उम्र से अधिक वाले सभी लोगों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन

बिहार में कोरोना का आतंक, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का आंकड़ा

'सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है...', पुलिस थाने के बाहर वैक्सीन वापस छोड़ गया चोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -