कांग्रेस नेता शशि थरूर के चाचा और चाची भी हुए भाजपा में शामिल
कांग्रेस नेता शशि थरूर के चाचा और चाची भी हुए भाजपा में शामिल
Share:

पलक्कड़ : बीजेपी ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर की चाची और उनके पति का पार्टी में स्वागत किया लेकिन उसके लिए तब असहज स्थिति बन गयी जब इन दोनों ने कहा कि वे तो पहले से ही भगवा पार्टी के समर्थक हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हुए थे।

लोकसभा चुनाव: विधानसभा की भूल नहीं दोहराएगी भाजपा, काटेगी 12 सांसदों का टिकट !

इस कारण बीजेपी में हुए शामिल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं और उन्हें आश्चर्य है कि पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए क्यों ऐसा कार्यक्रम किया गया। विभिन्न पृष्ठभूमियों के 14 नये सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी एस शशिधरन पिल्लै ने उन्हें कोच्चि का क्रीम बताया और मीडिया की उपस्थिति में उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

लोकसभा चुनाव: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान

शामिल होने पर बोले कुछ ऐसा 

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिल्लै ने पलक्कड़ जिले में थरूर परिवार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की सराहना की और कहा कि ऐसी पृष्ठभूमियों के लोगों का भाजपा का हिस्सा बनना स्वागत योग्य है। जब थरूर के रिश्तेदारों से पत्रकारों ने संपर्क किया, तो दोनों ने कहा कि वे तो लंबे समय से भाजपा के समर्थक रहे हैं और पता नहीं क्यों उनके स्वागत के लिए ऐसा कार्यक्रम किया गया। उन्होंने उल्टे मीडिया से भाजपा नेताओं से यह पूछने को कहा कि यह क्यों किया गया।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, पीएल पुनिया के बेटे को भी मिला टिकट

भाजपा के 'शत्रु' छोड़ सकते हैं पार्टी का साथ, किया ऐसा ट्वीट

लोकसभा चुनाव: भाजपा-अपना दल में डील फिक्स, अनुप्रिया पटेल इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -