'कांग्रेस युक्त भाजपा..उधर भी सब अपने..', आरपीएन सिंह के पाला बदलने पर थरूर ने ली चुटकी
'कांग्रेस युक्त भाजपा..उधर भी सब अपने..', आरपीएन सिंह के पाला बदलने पर थरूर ने ली चुटकी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने तंज कसा है। शशि थरूर ने अपने ही अंदाज में चुटकी लेते हुए आरपीएन सिंह द्वारा पाला बदलने को लेकर कहा कि अब उधर भी सब अपने हैं। 

 

इतना ही नहीं उन्होंने इसे कांग्रेस युक्त भाजपा करार देते हुए कविता के अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'छोड़कर जा रहे हैं घर अपना, शायद उनके कुछ और सपने हैं। अब उधर भी सब अपना सा है, अब उधर भी तो सभी अपने हैं। (कांग्रेस युक्त भाजपा!)।' आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर जाने को लेकर पार्टी के किसी नेता की ओर से आई यह अब तक की सबसे रोचक प्रतिक्रिया है। बता दें कि आरपीएन सिंह ने मंगलवार को ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

इसके बाद कुछ ही देर में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। कांग्रेस छोड़ने को लेकर आरपीएन सिंह ने कहा कि मुझे कई वर्षों से लोग कह रहे थे कि मुझे भाजपा में जाना चाहिए, मगर मैं देर से आया, किन्तु दुरुस्त आया। इसके साथ ही कांग्रेस पर हमला करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि अब वह पार्टी बदल गई है और पहले जैसी नहीं रह गई है। यूपी के पडरौना से आने वाले आरपीएन सिंह का पूर्वांचल के कुछ जिलों में अच्छी खासी पकड़ है और भाजपा इसे राज्य में अपनी सफलता के रूप में देख रही है।

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की टोपी और मणिपुर का गमछा पहने दिखे पीएम मोदी, जानें इसके सियासी मायने

'भारतीय चुनाव प्रक्रिया कई देशों के लिए बेंचमार्क..', राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोले PM

सपा की पहली सूची में 31 मुस्लिम और 12 यादव उम्मीदवार, क्या चुनाव में काम आएगा MY फैक्टर ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -