'ऐसी तोंद फैलाई की दब गई भाजपा..', PM की मीटिंग में केजरीवाल के अभद्र व्यव्हार पर शशि थरूर का तंज
'ऐसी तोंद फैलाई की दब गई भाजपा..', PM की मीटिंग में केजरीवाल के अभद्र व्यव्हार पर शशि थरूर का तंज
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के व्यव्हार विवाद खड़ा हो गया है। अब इस विवाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर भी कूद पड़े हैं। जहां भाजपा ने केजरीवाल पर उनके बैठने की मुद्रा के लिए हमला किया है, वहीं थरूर ने एक छोटी कविता लिखकर भाजपा और केजरीवाल दोनों पर तंज कसा है।

 

शशि थरूर ने अपनी कविता में अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जो आम तौर पर कम ही इस्तेमाल किए जाते हैं। बता दें कि शशि थरूर अक्सर अंग्रेजी के ऐसे शब्द इस्तेमाल करते रहे हैं, जो कम ही इस्तेमाल होते हैं। अंग्रेजी में लिखी गई कांग्रेस नेता की व्यंग्यात्मक कविता इस तरह से है। 'दिल्ली के एक सीएम थे, जिन्होंने सिर से लेकर तोंद तक फैलाई। ऑनस्क्राइन शरीर को ऐसा फैलाया कि जैली की तरह दब गई भाजपा...।'

दरअसल, भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की उनके अशिष्ट व्यव्हार के लिए आलोचना की थी और सवाल उठाया कि इतनी अहम बैठक में किसी CM को क्या ऐसा व्यवहार करना चाहिए। भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने मीटिंग से संबंधित एक वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा था कि, 'अरविंद केजरीवाल अपने असभ्य और विचित्र व्यवहार से खुद के अपमान का निरंतर कारण बनते हैं।'

'ईश्वर न तब बहरा था, और न आज है...', लाउडस्पीकर विवाद पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान

उत्तराखंड में बड़े बदलाव! CM धामी के एक्शन के बाद अफसरशाही में मची खलबली

AAP विधायक आतिशी ने UNGA में गिनाई दिल्ली मॉडल की खूबियां, केजरीवाल ने की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -