खरगे भीष्म पितामह जैसे, लेकिन मैं भी मुकाबले में.., शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन
खरगे भीष्म पितामह जैसे, लेकिन मैं भी मुकाबले में.., शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पर्चा भरा है। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे दोनों ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद शशि थरूर ने कहा है कि, ‘मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसमें 50 लोगों ने मेरा सपोर्ट किया है। यह आंकड़ा 60 होगा। क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है, जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल कर देंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी सहायता की है।’

शशि थरूर ने खरगे के नामांकन पर कहा है कि, ‘मैं खरगे साहब का काफी सम्मान करता हूं। यदि कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे, तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।’ थरूर ने आगे कहा कि, ‘मेरा प्रयास रहेगा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अच्छे और बुरे वक़्त में साथ दिया है, उनको साथ लेकर चलूं। कांग्रेस के लिए मेरे पास एक विज़न है। 9 हजार से अधिक डेलिगेट्स हैं।’

थरूर ने आगे कहा कि, ‘आज मैंने नामांकन दाखिल किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन साफ़ दिखाई देता है। हमने 5 फॉर्म 50 लोगों के दस्तखत के साथ दाखिल किए थे। आज छठवां सेट दाखिल किया। हमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के डेलिगेट्स का समर्थन हासिल है।’ उन्होंने कहा कि 12 राज्यों के कार्यकर्ताओं ने हमारी सहायता की है। मैं पार्टी को बताना चाहता हूं कि ये मेरे अकेले की आवाज नहीं है। मैं अकेला चला था और कारवां बनता गया।’ थरूर ने इस दौरान भाजपा पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा, ‘भाजपा के शासन में कुछ भी सही नहीं चल रहा है, जैसे- नोटबंदी, बेरोजगारी, महंगाई की समस्या। देश को अब बदलाव की आवश्यकता है।’

EVM के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गया था सियासी दल, याचिका ख़ारिज, 50 हज़ार का जुर्माना भी लगा

'BJP-RSS नफरत फैला रहे', CM भूपेश ने दिया बड़ा बयान

सचिन पायलट होंगे राजस्थान के नए सीएम ? बहुत कुछ कह रही ये तस्वीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -