'गांधी परिवार को Goodbye कहना बेवकूफी होगी..', कैसे बदल गए थरूर के सुर ?
'गांधी परिवार को Goodbye कहना बेवकूफी होगी..', कैसे बदल गए थरूर के सुर ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के बागी गुट G-23 की मुखर आवाज रहे लोकसभा सांसद शशि थरूर का रवैया कांग्रेस अध्यक्ष का उम्मीदवार बनते ही बदला सा नज़र आ रहा हैं। उन्होंने आज शनिवार (1 अक्टूबर) को कहा है कि गांधी परिवार को 'गुड बाय' बोलना बेवकूफी होगी। थरूर ने कहा कि, 'गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी का DNA एक ही है। भारत में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसमें गांधी और नेहरू परिवार के लोगों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसलिए कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं है कि गांधी परिवार को गुड बाय (Good Bye) बोल दे। गांधी परिवार बहुत बड़ा एसेट है।'

शशि थरूर ने राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, 'मैं केरल में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आया हूं। मैंने लोगों में राहुल गांधी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा है। हजारों-लाखों की संख्या में लोग समर्थन के लिए सड़क पर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन तक चलने वाली है, जबकि हमारे चुनाव 20 दिन में समाप्त हो जाएंगे। इसलिए कांग्रेस का जो नया अध्यक्ष बने, उसे भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए। नए कांग्रेस अध्यक्ष को इस यात्रा में खुद भी शामिल होना चाहिए।'

बता दें कि जी-23 कांग्रेस के उन 23 असंतुष्ट नेताओं का समूह है, जो निरंतर पार्टी के अंदर सुधार की मांग करते रहे हैं। इसे लेकर थरूर ने खुद कई बार जोर-शोर से आवाज बुलंद की है। मगर, अब उनके सुर बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। थरूर ने कहा है कि गांधी परिवार कांग्रेस में रहेगा और उसे रहना भी चाहिए। इनकी भूमिका बहुत स्पेशल है। उन्होंने कहा कि संविधान में अध्यक्ष को पूरी शक्ति दी गई है। उसे किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं है, मगर गांधी परिवार से चर्चा की जा सकती है।

अब कांग्रेस चीफ के लिए खड़गे और थरूर में जंग, त्रिपाठी का नामांकन खारिज

'पहले भी सरकार बची थी और अब..', CM पद के सस्पेंस के बीच गहलोत का बड़ा बयान

'नीतीश कुमार को दी गई CM पद छोड़ने की समय-सीमा'! RJD चीफ का आया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -