'शशि थरूर एलीट वर्ग से आते हैं', गहलोत का आया बड़ा बयान
'शशि थरूर एलीट वर्ग से आते हैं', गहलोत का आया बड़ा बयान
Share:

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे डिजर्व करते हैं। दलित नेता है। 50 वर्ष राजनीति करने का अनुभव है। 11 बार चुनाव जीते हैं। संगठन में काम करने का काफी अनुभव है। पार्टी को इसका फायदा प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि शशि थरूर अंतर्राष्ट्रीय समझ रखते हैं। वैश्विक मंचों पर भारत की जबरदस्त तरीके से पैरवी की है, किन्तु शशि थरूर एलीट वर्ग से आते हैं। पार्टी को जमीनी स्तर के नेता ही संभाल सकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार है। शशि थरूर के विचार पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे, इस पर संशय है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक सरकारें गिराई है। राजस्थान में भी सरकार गिराने की कोशिश की। किन्तु कामयाब नहीं हुए। हमारी सरकार गिराने के लिए अमित शाह संग चाय पी। विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। किन्तु हमारे MLA बिके नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 102 विधायकों में से अब 3-4 लोग इधर-उधर के कमेंट कर करे हैं। मगर मैं इन विधायकों का भी आभारी रहूंगा। क्योंकि इन विधायकों ने मेरी सरकार को गिराने से बचा लिया था। मैं उनका अहसानमंद रहूंगा। मगर इस पर रिसर्च होना चाहिए कि विधायकों ने इस्तीफें दिए क्यों। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश में तनाव एवं अशांति का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी को हिंसा नहीं करने की अपील करनी चाहिए, किन्तु नहीं करते हैं। भाजपा संविधान को नहीं मानती है। किन्तु प्रधानमंत्री मोदी संविधान की शपथ लेते हैं। शपथ लेते है तो फिर संविधान की भावना के अनुरूप ही काम करना चाहिए। किन्तु ऐसा नहीं कर रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू जेल रहे। मोती लाल नेहरू ने आनंद भवन देश को समर्पित कर दिया। भाजपा आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। मगर देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की अनदेखी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश को मजबूत विपक्ष की जरुरत है। 

'ढलान पर है राजनीति, नहीं बने बेचैन आत्मा', मोदी पर इस नेता का आया बड़ा बयान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर 105 वर्षीय महिला मतदाता का हुआ सम्मान

लंदन में गंदी दिखी गांधी की प्रतिमा तो साफ़ करने लगे तेजस्वी, सामने आया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -