'हैंडसम कपूर' के नाम से मशहूर थे शशि कपूर, हॉलीवुड में भी दिखाए थे जलवे
'हैंडसम कपूर' के नाम से मशहूर थे शशि कपूर, हॉलीवुड में भी दिखाए थे जलवे
Share:

'ये दुनिया एक थर्ड क्लास का डिब्बा बन गई है। यहाँ जगह कम है और मुसाफिर ज्यादा' जैसे बेहतरीन डायलॉग्स देने वाले शशि कपूर का जन्म आज ही के दिन हुआ था। बॉलीवुड में शशि कपूर ने अपनी एक्टिंग से बेहतरीन पहचान बनाई थी। वह आज इस दुनिया में नहीं है इसी के चलते लोग उन्हें बहुत याद करते हैं। इसी के साथ उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर था और उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। वह केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर के साथ भी काम कर चुके हैं। आप सभी ने उन्हें साल 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म धरमपुत्र में देखा होगा।

इस फिल्म में वह नायक के रूप में नजर आए और उसके बाद उन्होंने 168 फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीत लिया। साठ से अस्सी के दशक के बीच वह बहुत लोकप्रिय रहे। आप सभी ने उन्हें जब-जब फूल खिले, कन्यादान, प्यार का मौसम, एक श्रीमान एक श्रीमती, हसीना मान जाएगी, आ गले लग जा, फकीरा, फांसी, चोर मचाए शोर, मुक्ति, सत्यम शिवम सुंदरम, हीरालाल पन्नालाल, जुनून, स्वयंवर और शर्मीली जैसी हिट फिल्मों में देखा होगा। उन्होंने साल 1980 में अपना प्रोडक्शन हाउस बनाया।

उसके बाद जुनून, कलयुग, 36 चौरंगी लेन, विजेता और उत्सव फिल्में उन्होंने बतौर निर्माता बनाई, जो बेहतरीन रहीं। इसी के साथ साल 1991 में उन्होंने एक फिल्म निर्देशित की जिसका नाम था अजूबा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर नजर आए और यह भी जबरदस्त रही। शशि कपूर को साल 2011 में भारत सरकार ने पद्मभूषण दिया था और उनके लिए लडकियां इतनी दीवानी थीं कि उन्हें 'हैंडसम कपूर' भी कहा जाता है। शशि कपूर ने हॉलीवुड के जेम्स बॉंड पियर्स ब्रोसनन के साथ 'द डिसीवर्स' फिल्म में काम किया जो बेहतरीन रही। आज भी उनकी फिल्मों को लोग बहुत प्यार देते हैं।

बिग बॉस के बाद शक्ति शो में हुई रुबीना दिलैक की एंट्री, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

आसमान में उड़ते प्‍लेन में महिला यात्री ने दिया बेटी को जन्‍म, इस तरह हुई डिलीवरी

सीरियाई वित्त मंत्री ने चीन के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को किया खारिज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -