मुठभेड़ में मारा गया ईनामी शार्प शूटर
मुठभेड़ में मारा गया ईनामी शार्प शूटर
Share:

मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम में रात्रि करीब 1 बजे कुछ बदमाशों ने कार लूटने का प्रयास किया। जब पुलिस की नज़र इन बदमाशों पर गई तो पुलिस और बदमाशों में फायरिंग हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। हालांकि उसके अन्य साथी भाग निकले। आरोपी की पहचान सहारनपुर से फरार चल रहे 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश मंसूर के तौर पर हुई।

इस मामले में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि, जब प्राॅपर्टी डीलर ऋषि कुमार देर रात्रि में दौराला से घर वापस आ रहे थे उसी दौरान करीब 3 आरोपी सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में उनके पास पहुॅंचे। आरोपियों ने हथियार के दम पर उनकी कार रोकी और उनसे कार छिनकर भाग निकले। हालांकि जब आरोपी कार लेकर फरार हो रहे थे उसी दौरान गांधी बाग के गेट नंबर 2 के करीब पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को सीने में गोलियां लग गईं। हालांकि घायल मंसूर को चिकित्सालय ले जाया गया मगर उसकी मौत हो गई। उसके पास से पुलिस ने विदेशी रिवाॅल्वर बरामद की। मंसूर उर्फ पहलवान सहारनपुर के मुकीम काला गिरोह का शार्प शूटर था।

उस पर करीब 25 से अधिक प्रकरण दर्ज थे। बताया जा रहा है कि, यह मुकीम काला गैंग का शूटर था। मुकीम तीन राज्यों में अपनी गैंग चलाता था, और यहा इसका डर बना हुआ था। हालांकि अब मुकीम जेल में है लेकिन, उसकी गैंग के शूटर्स कई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

AMU के पूर्व छात्र नेता को गोली मारने के साथ धारदार हथियार से किया हमला

बीजेपी विधायक की इंसानियत, घायल को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, डिंपल यादव नहीं लड़ेगी अब चुनाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -