अब कभी मीडिया के सामने नहीं आएँगे तैमूर, फैंस को लग सकता है बड़ा सदमा
अब कभी मीडिया के सामने नहीं आएँगे तैमूर, फैंस को लग सकता है बड़ा सदमा
Share:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान हर दिन मीडिया द्वारा फॉलो किये जाते है. सैफ अली खान और करीना के नन्हे शहजादे इतनी छोटी उम्र में ही काफी ज्यादा फेमस हो चुके है. फैंस तैमूर के बारे में हर चीज़ जानने के लिए उत्सुक रहते है. तैमूर की पॉपुलैरिटी से तो हर कोई वाकिफ है ही. तैमूर के चाहने वाली की कोई कमी नहीं है और हो भी क्यों ना वो है ही इतने क्यूट. मीडिया भी हर वक्त तैमूर के फोटोज लेने के लिए बेताब ही रहती है. लेकिन अब शायद तैमूर कभी भी कैमरे के सामने नहीं आएँगे.

जी हाँ... इस खबर को सुनकर तैमूर के फैंस को सदमा भी लग सकता है लेकिन ये सच है. तैमूर की दादी शर्मीला टैगोर ने इस बात पर आपत्ति जताई है. मीडिया जिस तरह से तैमूर को फॉलो करती है और उनकी लाइफ में दखल देती है ये शर्मीला को पसंद नहीं है. हाल ही में शर्मीला ने कहा कि, उनका मन्ना है कि मीडिया को तैमूर को फॉलो नहीं करना चाहिए और ना ही उनकी पर्सनल लाइफ में दखल देने चाहिए ये सही नहीं है.

शर्मीला आगे कहती है कि, “मैं इस सोशल मीडिया अटेंशन से खुश नहीं हूं और ना ही जिस तरह से ये लोग तैमूर को लेकर बर्ताव करते हैं इस बात से खुश हूं. लोग अब उनके जीवन में ताक झाक करने लगे हैं. ये लोग उनके प्ले स्कूल के बाहर होते हैं. साथ ही जब वो अपने माता-पिटा के साथ कहीं जा रहे होते हैं तब भी उन्हें फॉलो करते हैं जोकि बेहद गलत है. लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी कि तैमूर का पीछा छोड़ दीजिये."

वैसे ये पहली बार नहीं है जब तैमूर को लेकर पाटोदी खानदान ने ऑब्जेक्शन उठाया हो. बल्कि कुछ दिन पहले भी सोहा अली खान ने मीडिया को जमकर फटकार लगाई थी. सोहा ने भी तैमूर और उनकी बेटी इनाया पर मीडिया द्वारा होने वाले अटेन्शन पर आपत्ति जताई थी. सोहा ने कहा था कि, मीडिया को हमारे बच्चो पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए और खासकर तैमूर पर. भले ही ये तैमूर के लिए अब आम बात हो गई है लेकिन बचपना को मासूमियत से भरा होता है और उन्हें लगता है कि मीडिया इस तरह तैमूर और इनाया का बचपन छीन रही है.

खैर इस खबर को सुनकर तो शायद तैमूर के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है क्योकि तैमूर अब शायद ही कैमरे के सामने नजर आएँगे.

कार नहीं बल्कि ऑटो रिक्शा से काम पर जाते हैं अमिताभ बच्चन, शेयर की तस्वीरें

अजीब लुक के कारण फिर ट्रोल हुई दीपिका, लोगों ने कहा- टोकरा और लच्छा पराठा

आख़िरकार इस खूबसूरत जगह हनीमून के लिए पति के साथ रवाना हुई सोनम कपूर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -