वैश्विक तौर पर शेयर बाजार में आई गिरावट
वैश्विक तौर पर शेयर बाजार में आई गिरावट
Share:

बुधवार को वैश्विक रूप से गिरावट देखने को मिली है. बताया जा रहा है दुनिया भर के शेयर बाज़ार को बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ नीचे जाते हुए देखा गया है। मामले मे बता दे कि जहां अक तरफ अर्थव्यवस्था की चाल पहले ही कमजोर देखने को मिल रही है तो वहीं यह गिरावट एक बड़े नकारात्मक संकेत को बता रही है। जानकारी मे आपको यह भी बता दे कि तेल के दाम जहां लगातार गिरते जा रहे है तो वहीं बीएसई मे इस दौरान सेंसेक्स को 20 महीनों के सबसे निचले स्तर पर देखा गया है।

इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि यूरोप के शेयर बाज़ारों में गिरावट आ रही है। इस दौरान सबसे अधिक गिरावट लंदन के मुख्य शेयर सूचकांक एफटीएसई 100 में 3.5 फीसदी के रूप मे देखने को मिली थी। जबकि अमेरिका मे दोपहर के बिज़नस के दौरान वॉल स्ट्रीट, डाउ जोन्स और नैसडेक हर तरफ नरमी देखने को मिली है।

जहां अमरीका और यूरोप के बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए तो वहीं एशियाई शेयर बाज़ार को भी गिरावट के साथ बंद होते हुए देखा गया है। यहाँ तक की दुबई के शेयर बाज़ार को 28 महीने के सबसे निचले स्तर पर देखा गया है। जबकि आज देखे तो क्रूड ऑइल जहां 27 डॉलर के भी नीचे पहुँच गया है तो वहीं बंबई शेयर बाजार को मजबूती के साथ देखा गया है। अब आगे यह देखना होगा कि वैश्विक बाजार का रुख कैसा रहता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -