म्हारी अंबा माता गरबो रमतो घूमतो जाये
म्हारी अंबा माता गरबो रमतो घूमतो जाये
Share:

इंदौर। शहर के देवी मंदिरों में नवरात्रि महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार शारदीय नवरात्रि 1 अक्टूबर से शुरू होगी। अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है, लेकिन नवरात्रि शुरू होने में दिन बहुत कम बचे है। शहर में बिजासन मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के साथ ही अन्य कई प्रमुख देवी मंदिर विद्यमान है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भी पांडालों में देवी मूर्तियों को बैठाया जायेगा।

इधर शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा गरबों का आयोजन कराया जायेगा। इसे लेकर तैयारियां होने लगी है। इंदौर शहर के अलावा आस-पास के शहरों में भी गरबे के कार्यक्रम होंगे। शाम होते ही युवतियां और युवकों द्वारा गरबों की प्रेक्टिस करना शुरू की जाने लगी है।

उज्जैन में भी तैयारियां शुरू

धार्मिक नगर उज्जैन में भी नवरात्रि की तैयारियां होने लगी है। शहर में हरसिद्धि मंदिर, गढ़कालिका, चौसठ  योगिनी, चौबीस खंबा देवी, संतोषी माता मंदिर के साथ ही अन्य कई प्रसिद्ध देवी मंदिर है। इन सभी मंदिरों में नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन होंगे। इसके अलावा नगर में विभिन्न स्थानों पर गरबे का आयोजन होंगे, जहां तैयारियां हो रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -