शरतचंद्र के रचना संसार में छुपा समाज का मार्मिक चित्रण
शरतचंद्र के रचना संसार में छुपा समाज का मार्मिक चित्रण
Share:

आपने फिल्म देवदास तो देखी होगी। देवदास से जुड़े टेलिविजन धारावाहिक भी आपने कई बार देखे होंगे लेकिन, क्या आप जानते हैं, देवदास नाम से बनने वाली फिल्में और धारावाहिक, एक उपन्यास को आधार बनाकर निर्मित की गई हैं। क्या आप जानते हैं, यह उपन्यास किसने लिखा। यदि नहीं तो, हम आपको उनका नाम बता रहे हैं इस उपन्यास का लेखन किया है, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने।

जी हाॅं, हिंदी के साहित्यकारों में शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का महत्वपूर्ण स्थान है। शरतचंद्र हिंदी और बंग्ला के, श्रेष्ठ कथाकार थे। उन्होंने नारी उत्थान, पतन और कई मसलों पर, कहानियाॅं और उपन्यास लिखे। शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 15 सितंबर 1876 को हुगली जिले के, देवानंदपुर गाॅंव में हुआ था। शरतचंद्र के माता पिता की नौ संतानें थीं। शरतचंद्र कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद, नौकरी की तलाश में थे। ऐसे में वे बर्मा चले गए। यहाॅं उन्हें लोकनिर्माण विभाग में, क्लर्क का काम मिला। कुछ समय कार्य करने के बाद, वे वापस भारत लौटे।

कलकत्ता आने पर, वे अपने एक मित्र के पास अपनी, रचनाएॅं छोड़ गए। शरत को रचना के प्रकाशन की जानकारी नहीं दी गई और, उनके नाम से प्रकाशन प्रारंभ करवा दिया गया। जो रचना प्रकाशित करवाई गई, उसका नाम बड़ी दीदी था। "बड़ी दीदी"  वर्ष 1907 में धारावाहिक के तौर पर प्रकाशित हुई। इस प्रकाशित रचना ने बड़ा असर किया।

इसके बाद शरतचंद्र ने, कई रचनाओं का लेखन किया। शरतचंद्र ने कई महत्वपूर्ण उपन्यास लिखे जिसमें, पंडित मोशाय, बैकुंठेर बिल, मेज दीदी, गृहदाह, देवदास, विप्रदास आदि प्रमुख रहे। उनके जीवन पर रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का, गहरा प्रभाव था। उन्होंने "अनुपम का प्रेम" नामक रचना का लेखन किया। यह बेहद प्रभावकारी थी। 16 जनवरी 1938 को इस महान रचनाकर ने, साहित्य जगत को सदा के लिए अलविदा कहा।

12 साल डेट करने के बाद आयुष्मान और ताहिरा ने की थी शादी

जन्मदिन स्पेशल: 'आयुष्मान खुराना' का रेडियो से लेकर एक्टिंग तक का सफर

टीवी शो हिटलर दीदी फेम 'रति पांडेय' ने सेलिब्रेट किया 35वा जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -