भाजपा के लिए घातक हो सकता है नोटबंदी का निर्णय
भाजपा के लिए घातक हो सकता है नोटबंदी का निर्णय
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट बंद किए जाने का निर्णय दूरदर्शी नहीं है। यह कदम बिना सोचे-समझे लिया गया है। यह बात जनता दल यूनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए इस तरह का नियम लागू करना काफी घातक हो सकता है। नसबंदी के मामले में तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया गया था। नोटबंदी भारतीय जनता पार्टी को काफी कमजोर कर सकती है।

उन्होंने आशंका जताई के नोटबंदी के कारण भाजपा को सत्ता से बदखल होने के खतरे का सामना भी करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के नियम को सही बताया था मगर शरद यादव ने इसका विरोध किया। शरद यादव का कहना था कि देश में इस नियम के लागू होने के बाद से ही लोग कतारों में खड़े हैं हालात ये हैं कि देश में अराजकता कायम है।

गौरतलब है कि नोटबंदी के निर्णय के बाद केंद्र सरकार को विपक्ष ने घेर लिया है। विपक्ष द्वारा सरकार पर तरह - तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार का विरोध कर मार्च निकाला था। इस मार्च में शिवसेना के नेता भी शामिल हुए थे लेकिन बाद में शिवसेना ने साफ कर दिया था कि वे नोटबंदी से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर मार्च में साथ थे वे नोटबंदी के निर्णय के खिलाफ नहीं हैं।

कांग्रेस को नहीं दिखेंगे नोटबंदी के परिणाम-शाह

केंद्रीय मंत्री ने गिनाये नोटबंदी के फायदे

PM मोदी ने दी नोटबंदी पर राष्ट्रपति को जानकारी

नोटबंदी से सस्ता हुआ सब्जी का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -