अगर शरद पूर्णिमा पर कर लिए यह 2 उपाय तो जमकर होगी धन की बारिश
अगर शरद पूर्णिमा पर कर लिए यह 2 उपाय तो जमकर होगी धन की बारिश
Share:

शरद पूर्णिमा का पर्व बहुत ही ख़ास माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो रात आती है वह कोई मामूली रात नहीं होती है। उस रात में कई ऐसे काम है जो कर लिए जाए तो किस्मत बदल जाती है। वैसे वह रात सौंदर्य से भरी होती है और उसका वर्णन किया जाना मुश्किल है। शरद पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्‍मी भी धन की वर्षा करने से पीछे नहीं हो पाती है। वह जमकर धन की बारिश करती हैं। कहते हैं कि इस रात को किए गए कुछ खास उपाय घर में भी धन वर्षा करवा देते हैं। तो आइए जानते हैं क्या उपाय कर सकते हैं।

पहला उपाय - इस रात को अमृत वर्षा होती है। कहा जाता है इस रात में चावल की खीर बनाकर महीन कपड़े से ढ़ककर उसे खुले आसमान के नीचे रख देना चाहिए। जी दरअसल दूध, चावल और शक्‍कर मां लक्ष्‍मी बहुत पसंद करती हैं इस वजह से ऐसा करना चाहिए। उसके बाद अगले दिन सुबह स्‍नान के बाद खीर को मां लक्ष्‍मी के प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्‍यों को प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए। कहते हैं अगर यह खीर खाई जाए तो स्‍वास्‍थ्‍य रूपी संपदा और आरोग्‍य रूपी वरदान मिलता है।

दूसरा उपाय- इस रात को भूल से भी नहीं सोना चाहिए। जी दरअसल शरद पूर्णिमा की रात को जागरण करने के लिए कहा जाता है। वैसे इस रात को कोजागरा भी कहते हैं और रात में सभी को मां लक्ष्‍मी के ध्‍यान के साथ ही विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए।

भाजपा पर बरसे कांग्रेस नेता कमलनाथ, लगाए ये गंभीर आरोप

BJP के बागी ने साधा गिरिराज सिंह पर निशाना, बोले- 'जनता को छला...'

लखनऊ: सपा में शामिल हो सकते हैं बसपा के 6 बागी विधायक!, अखिलेश यादव से की मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -