स्वतंत्र विचारों वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहती थी सोनिया गांधी
स्वतंत्र विचारों वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहती थी सोनिया गांधी
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पंवार ने एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि स्वयं को सोनिया गांधी के वफादार बताने वालों ने शरद पंवार के स्थान पर पीवी नरसिंह राव को प्रधानमंत्री बनाने की पैरोकारी की थी। वर्ष 1991 में पंवार के स्थान पर पीवी नरसिंहराव को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर पार्टी के अंदर सलाह मशविरा की गई। गांधी परिवार ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं था जो स्वतंत्र विचार का हो।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पंवार ने कहा कि कांग्रेस के वफादारों में अर्जुन सिंह शामिल थे। जो कि स्वयं ही प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे। पंवार के स्थान पर राव को चुनने का उन्होंने निर्णय लिया। इस तरह से सोनिया गांधी को राजी करने की चालाकीपूर्ण चाल उन्होंने चली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पंवार ने इस तरह के तथ्यों का रहस्योद्घाटन किया।

दरअसल अपने जन्मदिन पर उन्होंने एक पुस्तक का प्रकाशन किया। जिसे लेकर उन्होंने कहा कि पंवार द्वारा इस  तरह के दावे अपनी पुस्तक लाइफ आॅन माई टम्र्स फ्राॅम ग्रासरूट्स एंड कोरीडोर्स आॅफ पाॅवर को लेकर की गई चर्चा में किए गए।  जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण रहस्यों को उजागर किया है। दरअसल शरद पंवार का 75 वां जन्मदिन कुछ समय पहले ही था। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक रहस्यों को सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की मौजूदगी में इन बातों पर चर्चा की।

उनका कहना था कि संवैधानिक और महत्वपूर्ण पदों पर उनके नाम का विचार महाराष्ट्र राज्य में और अन्य स्थानों पर भी चल रहा था। मगर कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग भी थे जो खुद को अधिक वफादार बताते थे। उन्होंने चालें चली और उनका नाम पीछे कर दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -