शनिवार के दिन जा रहे शाॅपिंग करने, तो भूल से भी ये चीजें न खरीदें
शनिवार के दिन जा रहे शाॅपिंग करने, तो भूल से भी ये चीजें न खरीदें
Share:

शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है। यह दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काफी उत्तम है। इस दिन अगर आप अपने सच्चे मन से शनिदेव को तेल अर्पित करते हैं, तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। वहीं अगर शनिदेव की नाराजगी की बात करें, तो यहां पर हम आपको बतादें की कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिसे अगर शनिवार के दिन खरीदा जाए, तो इससे शनिदेव नाराज होते है। इसलिए शनिवार के दिन अगर आप शाॅपिंग करने के लिए निकलें तो भूल से भी ये चीजें न खरीदें।

काले रंग की चीजें- शनि पर काले वस्त्र चढ़ायें जा सकते हैं, पर काली चीजें खरीदी नहीं जा सकतीं, जैसे शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाया जात है, लेकिन शनिवार को काले तिल खरीदे नहीं जाते। ऐसा करने पर कार्यों में बाधा आती है। यहां तक कि शनिवार को काले रंग के जूते भी ना खरीदें, वरना आपको उस दिन अपने कार्यों में असफलता झेलनी पड़ सकती है। शनिवार के दिन काले मसूर की दाल भी ना लानी चाहिए ना ही खानी चाहिए।

 

लोहे की चीजेंमान्यता है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करने से शनि देव कुपित होते हैं। यहां तक कि इस दिन लोहे की कैंची खरीदना तो विशेष रूप से वर्जित है। कहते हैं, इससे परिवार के संबंधों में तनाव आता है। वैसे इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है। साथ ही शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं।

नमक- नमक के बिना खाना बेस्वाद हो जाता है, पर बेहतर होगा कि शनिवार को इसे खरीदने से बचें, वरना कुपित शनि आपके जीवन को स्वािदहीन कर सकते हैं। मान्यता है कि शनिवार को नमक खरीदने से उस घर में रोग और कर्ज का प्रवेश होता है।

 

जानिए किस राशि के लोगों की होती है स्मरण शक्ति सबसे तीव्र.......

इस शक्ति की वजह से ही भगवान गणेश लिख पाए महाभारत

इस चीज में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं मिथुन राशि के लोग

जानें कब और कैसे प्रभाव में आती है शनि की साढ़े साती

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -